फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   theft in rampur gonaha

बेहोश कर चोर उठा ले गए लाखों के सामान

Mon, 08 Apr 2019 11:37 PM IST
kushinagar Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 08 Apr 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
theft in rampur gonaha
राजकिशोर के घर में लगी सेंध। - फोटो : amar ujala
खड्डा। रविवार की रात क्षेत्र के दो गांवों के दो घरों में चोरों ने चोरी की। एक जगह सेंधमारी करके चोर अंदर घुसे तो दूसरी जगह पीछे के रास्ते से प्रवेश कर गए। एक गांव में चोरों ने सोए परिजनों को दवा सुंघाकर अर्द्धबेहोश कर दिया और फिर इत्मीनान से घर को खंगाल ले गए। चोरी की घटना की खबर से जहां क्षेत्र के लोग भयभीत है, वहीं, पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के रामपुर गोनहा गांव निवासी राजकिशोर पाठक और उनके बेटे प्रवीण रविवार की रात घर के बरामदे में सोए हुए थे। जबकि महिलाएं घर के अंदर सोई थीं। रात में दीवार में सुरंग बना चोर घर के अंदर घुस गए। दो कमरे का ताला तोड़ कर उसमें रखी नकदी समेत ढाई लाख कीमत के सामान उठा ले गए। घरवालों के मुताबिक चोरों ने उनके चेहरे पर बेहोशी का स्प्रे डाल दिया था। रिश्तेदारी में आई एक महिला दूसरे कमरे में सो रही थी, वह जब बच्चे को पानी पिलाने उठी तो घर का दृश्य देखकर शोर मचाई। सूचना पर रात में ही खड्डा पुलिस पहुंच गई। अगल-बगल छानबीन की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली । सुबह कुछ दूरी पर एक बागीचे में टूटा हुआ खाली बॉक्स मिला। इसी तरह रात में बगल के गांव बंजारी पट्टी के टोला (मोती पाकड़) के निवासी अकरम के घर में पीछे के रास्ते से चोर अंदर घुस गए। घर में रखा कीमती सामान उठा ले गए। सोमवार को घर से कुछ दूरी पर सड़क किनारे खाली बॉक्स बिखरा हुआ कुछ सामान पड़ा मिला। एसओ ने बताया कि दो जगह चोरी की घटना हुई है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उम्मीद है कि जल्द ही चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश भी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed