{"_id":"59ef80664f1c1bdb538b8fae","slug":"the-young-man-caught-on-suspicion-then-the-ruckus-done-on-the-checkpoint","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदेह पर युवक को पकड़ा तो चौकी पर किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदेह पर युवक को पकड़ा तो चौकी पर किया हंगामा
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Tue, 24 Oct 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
समउर पुलिस चौकी पर पुलिस व गांव वाले आमने-सामने।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरा कनक। पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव से करीब तीन माह पूर्व गायब हुई लड़की के मामले में पूछताछ के लिए समउर पुलिस चौकी पर एक युवक को बैठाया गया था। मंगलवार की शाम को युवक को छोड़ने की मांग करते हुए कुछ लोगों ने सड़क जाम का प्रयास किया। इस दौरान ईंट पत्थर चलने पर पुलिस ने भी बल प्रयोग किया। इससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई थी। चौकी इंचार्ज ने लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
लोगों के अनुसार बीते अप्रैल माह में उनके गांव की एक युवती कहीं चली गई। इस मामले में युवती के घरवाले गांव के ही एक लड़के पर आरोप लगा रहे हैं। आरोपी युवक के भाई को पुलिस दो दिन पहले पकड़कर थाने ले गयी थी। मंगलवार की शाम को युवक को पुलिस चौकी पर लाया गया था। इसकी भनक लगते ही युवक के गांव के तमाम लोग समउर बाजार पुलिस चौकी पर पहुंचकर घेराव करने लगे। कुछ लोगों ने पुलिस चौकी के समीप ही समउर बाजार-मीरगंज मार्ग को जाम कर दिया। पुलिस लोगों को समझाने में लगी थी कि इसी दौरान पथराव कर दिया गया। पुलिसवालों ने भी लाठियां भांजकर सड़क जाम कर रहे लोगों को खदेड़ना शुरू किया। इससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। अगल-बगल की दुकानें बंद होने लगीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पटहेरवा थाने की फोर्स पुलिस चौकी पर बुला ली गई। पुलिसवालों ने सड़क जाम कर रहे लोगों को वहां से हटाया।
इस संबंध में चौकी इंचार्ज संजय कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी युवक के भाई से पूछताछ की जा रही है। कुछ लोग पुलिस चौकी पर पहुंचकर हंगामा कर रहे थे। समझा बुझाकर उन्हें घर वापस भेज दिया गया है।