{"_id":"57658c4f4f1c1b103211bcf0","slug":"the-young-man-beaten-to-video-clips","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो क्लिप वाले युवक को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वीडियो क्लिप वाले युवक को पीटा
कुशीनगर
Updated Sat, 18 Jun 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
युवक की पिटाई करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर गांव के लोगों ने मंसाछापर-बलकुडिय़ा मार्ग को जामकर प्रदर्शन किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरा बाजार। नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के एक धर्मस्थल के पास शुक्रवार की रात एक युवक ने वहां के ‘एक जिम्मेदार व्यक्ति’ को एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर वीडियो क्लिप बना लिया।
शनिवार को युवक ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उस व्यक्ति ने उस पर प्राणघातक हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। युवक की पिटाई करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर गांववालों ने मंसाछापर-बलकुड़िया मार्ग पर प्रदर्शन किया।
अकबरपुर गांव के निवासी दिलीप कुशवाहा ने थाने में दी गई अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि थानाक्षेत्र के एक धर्मस्थल के ‘एक जिम्मेदार व्यक्ति’ को एक महिला के साथ शुक्रवार की रात आपत्तिजनक हालत में देख लिया और उसकी वीडियो क्लिप बना ली। इसकी जानकारी आरोपी को हो गई और उसने पहले तो रस्सी से उसका गला घोंटने की कोशिश की, उसके बाद धारदार हथियार से हमला कर दिया।
विज्ञापन
घायल युवक के समर्थन में गांव के लोगों ने शनिवार को मंसाछापर-बलकुड़िया मार्ग को करीब आधे घंटे तक जाम कर प्रदर्शन किया। वे लोग आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इस संबंध में नेबुआ नौरंगिया के एसओ शैलेश सिंह का कहना था कि प्रकरण संज्ञान में है। युवक को इलाज के लिए भेजा गया है। वापस लौटने के बाद केस दर्ज होगा।