फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The villagers caught three thugs

गांववालों ने तीन ठगों को दबोचा

Wed, 01 Jun 2016 11:06 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Wed, 01 Jun 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
The villagers caught three thugs
अपराध - फोटो : अमर उजाला
रामकोला। गहनों की सफाई करने वाला कारीगर बनकर रामकोला थानाक्षेत्र के धनौजी माफी गांव पहुंचे तीन ठग एक महिला का आभूषण लेकर भागने लगे। महिला के शोर मचाने पर लोगों ने तीनों ठगों को पकड़ लिया और पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


तीनों ठग बिहार के भागलपुर जिले के रहने वाले बताए जाते हैं। बुधवार को दोपहर में तीन युवक धनौजी माफी गांव निवासी उमेश उपाध्याय के घर पहुंचे। उनकी बेटी गुड़िया बाहर निकली तो उन तीनों ने खुद को गहनों की सफाई करने वाला कारीगर बताते हुए पुराने गहनों को चमकाकर नया जैसा बना देने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


इनके झांसे में आई गुड़िया ने सोने-चांदी के अपने कई गहने इन्हें चमकाने के लिए दे दिया। ठगों ने एक बर्तन में गहनों को डाल दिया और कुछ देर बाद यह कहते हुए चल दिए कि तीन घंटे बाद निकालने पर ये चमक जाएंगे। गुड़िया को शक हुआ तो उसने बर्तन में हाथ डालकर गहनों को टटोला।
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्तन में गहने नहीं होने से आवाक गुड़िया ने शोर मचाना शुरू किया। लोगों ने इन ठगों का पीछा किया तो गांव से कुछ ही दूर आगे पकड़ लिए गए। लोगों ने तीनों की पिटाई करते हुए रामकोला पुलिस के हवाले कर दिया।


पकड़े गए ठग बिहार के भागलपुर जिले के निवासी बताए जाते हैं। इस संबंध में एसओ अनिल कुमार सिंह ने कहा की तीनों से पूछताछ की जा रही है। कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed