फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The name of the job cheat hostages

नौकरी के नाम पर ठगने वाले को बंधक बनाया

Tue, 03 May 2016 11:17 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Tue, 03 May 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
The name of the job cheat hostages
Jail
जटहां बाजार। रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम कुछ लोगों से रुपये लेने वाले एक सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी को सोमवार की रात पीटकर बंधक बना लिया। जानकारी मिलने पर मंगलवार को पुलिस ने ठग को हिरासत में लेकर कोतवाली आई।
विज्ञापन



पडरौना कोतवाली क्षेत्र के नाहर छपरा गांव के संत कुशवाहा ठेला चलाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। वर्ष 2014 में उनकी मुलाकात देवरिया जिले के एक व्यक्ति से हुई। वह व्यक्ति रेलवे का सेवानिवृत्त कर्मचारी बताया जाता है।
विज्ञापन


संत कुशवाहा का आरोप है कि सेवानिवृत्त कर्मचारी ने उससे रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये की मांग की थी। मांगी गई धनराशि उसने तीन कट्ठा जमीन बेचकर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब तीन साल बीतने को हैं लेकिन अब तक नौकरी नहीं मिली। सोमवार की शाम को आरोपी नाहर छपरा गांव में दिखा तो संत और गांववालों ने आरोपी को पकड़ लिया और मारपीटकर उसके पैरों में जंजीर बांध दिया। गांव के लोग पूरी रात और मंगलवार को सुबह 11 बजे तक बंधक बनाए रखे। सूचना पर पुलिस उसे पकड़कर पडरौना कोतवाली ले आई।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार भी किया कि उसने जटहां बाजार थाना क्षेत्र के चिरगोड़ा और नाहर छपरा गांव के कुछ लोगों से रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर रकम ली हैं। आरोपी ने गोरखपुर में तैनात कुछ अधिकारियों को नौकरी दिलाने के लिए रुपये देने की बात भी कही।


इस संबंध में कोतवाल श्रीकांत राय ने बताया कि बंधक बनाने जैसी कोई बात नहीं है। रुपये के लेनदेन का मामला है। दोनों पक्ष के लोगों को कोतवाली लाया गया है। आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed