फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The death of the young man put down

डाल गिरने से युवक की मौत

Wed, 11 May 2016 11:37 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Wed, 11 May 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
The death of the young man put down
कुनेली पट्टी गांव में पेड़ की डाल टूटकर ऊपर गिरने से व्यक्ति की हुई मौत पर रोते परिवार के लोग। - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। मंगलवार की देर शाम आंधी-बारिश के दौरान खड्डा थाना क्षेत्र के कुनेलीपट्टी गांव के एक व्यक्ति के ऊपर पेड़ की डाल टूटकर गिरने से मौत हो गई। जिले के अन्य हिस्सों में भी आंधी-बारिश के दौरान कुछ पेड़ गिर गए तो कुछ लोगों की झोपड़ियां उजड़ गईं।
विज्ञापन


खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार की देर शाम आंधी-बारिश शुरू हो जाने पर थाना क्षेत्र के ही कुनेलीपट्टी गांव के निवासी हरिशंकर गुप्ता चौराहे पर स्थित अपनी साइकिल की दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। अभी वह रास्ते में ही थे, तभी सड़क के किनारे स्थित एक विशाल पेड़ की डाल आंधी में टूटकर उनके ऊपर गिर गई।
विज्ञापन


उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। एंबुलेंस से उन्हें तुर्कहां सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके तीन बच्चे हैं। हरिशंकर की कमाई से ही उनके परिवार का भरण-पोषण होता था। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को पीड़ित परिवार के घर एसडीएम अरुण राय पहुंचे और ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed