{"_id":"57658cab4f1c1b103211bd2f","slug":"the-death-of-the-young-man-from-being-hit-by-the-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
कुशीनगर
Updated Sat, 18 Jun 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
बिजली परियोजना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसया। थानाक्षेत्र के गोपालगढ़ गांव के महुअवा टोले में छत लगने के दौरान मिक्सिंग मशीन के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार से संपर्क आने से मशीन में करंट प्रवाहित हो गया।
इस दौरान करंट की चपेट में मशीन को चला रहे एक युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिवार के लोगों की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर कसया थाने की पुलिस भवन स्वामी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।
महुअवां के रहने वाले एक व्यक्ति के यहां शनिवार की शाम करीब साढ़े चार बजे बजे छत लगाया जा रहा था कि अचानक मिक्सिंग मशीन का संपर्क ऊपर से गुजर रहे विद्युत तार से हो गया। जिससे पूरी मशीन में करंट प्रवाहित हो गया। जिस कारण मशीन पर काम कर रहे कनखोरिया गांव निवासी राजनाथ तिवारी के बेटे विजय की मौत हो गई। जबकि एक अन्य मजदूर भी झुलस गया।
विज्ञापन
इस संबंध में एसओ विनय पाठक का कहना है कि विजय के परिवारवालों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर भवन स्वामी बिकाऊ सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। करंट की चपेट में आने से विजय के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।