{"_id":"574c7e334f1c1b62291098b4","slug":"the-death-of-a-child-from-drowning-in-the-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में डूबने से बालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नदी में डूबने से बालक की मौत
कुशीनगर
Updated Mon, 30 May 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के भीटी क्षेत्र में इस तरह सूखी पड़ी विसुही नदी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्ष्मीगंज। खोटहीं गांव के देवीपुर टोला निवासी महेश चौधरी का 10 वर्षीय बेटे बृजेश की सोमवार की शाम को छोटी गंडक नदी में डूबने से मौत हो गई, जबकि डूब रहे एक अन्य बच्चे को गांववालों ने बचा लिया।
रामकोला थानाक्षेत्र के खोटहीं गांव के देवीपुर निवासी महेश चौधरी का बेटा बृजेश गांव के ही मोहन, विमल, सन्नी, बिरजू, सूरज और मन्नू के साथ छोटी गंडक नदी में नहाने गया था।
सोमवार की शाम को लगभग साढ़े चार बजे नहाते समय बृजेश और मन्नू डूबने लगे। दोनों बच्चों को डूबते देख अन्य बच्चे नदी से बाहर निकले और डूबते साथियों को बचाने के लिए चिल्लाना शुरू कर दिए।
विज्ञापन
चिल्लाने की आवाज सुनकर नदी के किनारे भैंस चरा रहे चरवाहे नदी में कूदकर मन्नू को तुरंत बाहर निकाले, जबकि बृजेश नहीं मिला। तकरीबन आधे घंटे की तलाश के बाद बृजेश का शव मिला। खोटहीं के चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह ने इस बारे में अनभिज्ञता जताई।