{"_id":"588257514f1c1b417fefed77","slug":"the-death-of-a-child-from-being-hit-by-school-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बस की चपेट में आने से बच्ची की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल बस की चपेट में आने से बच्ची की मौत
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार की सुबह बच्चों से भरी स्कूल बस की चपेट में आने से दो वर्ष की बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने चालक और वाहन को कब्जे में लेकर केस दर्ज कर लिया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कसया थाना क्षेत्र के सिसवा महंथ गांव के धोकरहा टोला निवासी संजय प्रसाद गोंड की दो वर्ष की बच्ची प्रिया शुक्रवार की सुबह तकरीबन साढ़े नौ बजे अपने घर के पास खेल रही थी। तभी कसया में संचालित होने वाले निरंकारी इंटरमीडिएट कॉलेज की बस उधर से गुजरी। बस नन्ही बच्ची को रौंदते हुए आगे बढ़ गई। बच्ची की मौत के बाद लोगों ने स्कूल बस को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन चालक उसे लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। फिलहाल बस और चालक पुलिस के कब्जे में हैं।
इस संबंध में प्रभारी एसओ विनय कुमार पाठक का कहना था कि बस और चालक दोनों कब्जे में हैं। बच्ची के पिता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। निरंकारी इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य एके चौरसिया का कहना था कि बस रोज की तरह बच्चों को स्कूल पहुंचाने के लिए गांव से गुजर रही थी। इसी बीच बच्ची बस की चपेट में आ गई, इससे उसकी मौत हो गई।