फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Tensions over religious sites damaged

धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ को लेकर तनाव

Tue, 03 May 2016 11:26 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Tue, 03 May 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Tensions over religious sites damaged
धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ कर दिया। - फोटो : अमर उजाला
पटहेरवा/फाजिलनगर। पटहेरवा थानाक्षेत्र के बनवीरा गांव में सोमवार की देर रात किसी बात को लेकर दो वर्ग के लोगों में विवाद पैदा हो गया। इसमें एक वर्ग के लोगों ने धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ कर दिया।
विज्ञापन


इससे दोनों वर्ग के लोगों के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है। पुलिस ने बनवीरा गांव के रहने वाले बैजनाथ शाही की तहरीर पर पांच नामजद और 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। उधर, धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ की जानकारी मिलने पर गांव के लोगों के साथ ही हिंदू युवा वाहिनी के लोग भी मंगलवार को गांव स्थित धार्मिक स्थल पर पहुंच गए और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे।
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीओ श्रीशचंद ने गांव के लोगों और हियुवा के कार्यकर्ताओं को 24 घंटे के अंदर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद विवाद शांत हुआ। हियुवा के लोगों ने चेतावनी दी कि 24 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर बड़े पैमाने पर आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनवीरा गांव के लोगों का आरोप था कि बैजनाथ शाही के खेत में गेहूं का डंठल सोमवार की देर शाम जलाने के दौरान आग लक्षिया गांव के कब्रिस्तान तक आग पहुंच गई। इससे खर पतवार जल गए थे। इसके एक घंटे बाद लक्षिया गांव के 50 की संख्या में लोग सोमवार को रात में ही बैजनाथ शाही के दरवाजे पर पहुंचे और अपशब्द का प्रयोग करने लगे।

लक्षिया गांव के लोगों पर बैजनाथ का दरवाजा तोड़ने का आरोप भी है। इसके अलावा लक्षिया गांव के लोगों पर बनवीरा गांव के पश्चिम स्थित एक धार्मिक स्थल पर भी तोड़फोड़ करने का आरोप है। धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ की जानकारी मिलने पर मंगलवार को सुबह बनवीरा गांव के लोगों के अलावा हियुवा के काफी संख्या में कार्यकर्ता घटना स्थल पर पहुंच गए और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे।


इस बीच मौके पर पहुंचे सीओ श्रीशचंद और एसओ जितेन्द्र यादव ने लोगों को काफी देर तक समझाने की कोशिश की लेकिन लोग आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े रहे। बाद में एसओ ने धार्मिक स्थल पर राजगीर बुलाकर मरम्मत कराई। साथ ही लोगों को आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed