{"_id":"56f57e954f1c1b7c01f14e4a","slug":"sugar-mill-gttuli-pit-again-start-picketing","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड्डा चीनी मिल में फिर घटतौली, धरना शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खड्डा चीनी मिल में फिर घटतौली, धरना शुरू
कुशीनगर
Updated Fri, 25 Mar 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
खड्डा चीनी मिल में फिर घटतौली, धरना शुरू खड्डा। खड्डा चीनी मिल में फिर घटतौली उजागर होने से किसान नाराज हो गए हैं। एक किसान के टेलर से 20 क्विंटल गन्ना की घटतौली के बाद परेशान किसान ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। लेकिन पुलिस ने बैरंग लौटा दिया। इसकी जानकारी होने पर भाजपा कार्यकर्ता मिल पर पहुंचकर तौल कांटे के पास धरना शुरू कर दिए। अभी कुछ ही दिन पहले हुई घटतौली का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि शुक्रवार को फिर घटतौली की बात सामने आ गई। खड्डा थानाक्षेत्र के कोपजंगल गांव के निवासी सुभाष पत्नी रंभा के सप्लाई टिकट पर गन्ना टेलर से लेकर मिल पर पहुंचे। उनका गन्ना जब मिल के कांटे पर तौल हुआ तो वजन 30 क्विंटल 70 किलोग्राम हुआ तथा उनके टेलर का वजन 24 क्विंटल था। ऐसे में उनका गन्ना छह क्विंटल ही हुआ। इसे देखकर सुभाष के आश्चर्य का ठिकाना न रहा। किसान के एतराज पर दूसरे कांटे पर तौल हुआ तो वजन 55 क्विंटल हो गया। इसके बाद नाराज किसान टेलर छोड़कर सीधे खड्डा थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज करने की मांग करने लगा, लेकिन पुलिस ने वापस कर दिया। इस बीच मिल के कर्मचारियों ने किसान का गन्ना डोंगे में डाल दिया, जिससे सबूत मिट जाए। इस घटतौली की जानकारी होने पर छह की संख्या में किसानों ने घटतौली का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना मिलने पर भाजपा नेता आलोक तिवारी, विवेकानंद पांडेय, रामसहाय दुबे, धर्मेंद्र राव, प्रिंस मद्धेशिया आदि ने कांटे के पास धरना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी डीएम और अन्य अधिकारियों को दी गई। धरना दे रहे लोगों का कहना था कि जब तक घटतौली के लिए जिम्मेदार पर कार्रवाई नहीं की जाती, धरना जारी रहेगा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड्डा। खड्डा चीनी मिल में फिर घटतौली उजागर होने से किसान नाराज हो गए हैं। एक किसान के टेलर से 20 क्विंटल गन्ना की घटतौली के बाद परेशान किसान ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। लेकिन पुलिस ने बैरंग लौटा दिया। इसकी जानकारी होने पर भाजपा कार्यकर्ता मिल पर पहुंचकर तौल कांटे के पास धरना शुरू कर दिए।
अभी कुछ ही दिन पहले हुई घटतौली का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि शुक्रवार को फिर घटतौली की बात सामने आ गई। खड्डा थानाक्षेत्र के कोपजंगल गांव के निवासी सुभाष पत्नी रंभा के सप्लाई टिकट पर गन्ना टेलर से लेकर मिल पर पहुंचे।
उनका गन्ना जब मिल के कांटे पर तौल हुआ तो वजन 30 क्विंटल 70 किलोग्राम हुआ तथा उनके टेलर का वजन 24 क्विंटल था। ऐसे में उनका गन्ना छह क्विंटल ही हुआ। इसे देखकर सुभाष के आश्चर्य का ठिकाना न रहा।
विज्ञापन
किसान के एतराज पर दूसरे कांटे पर तौल हुआ तो वजन 55 क्विंटल हो गया। इसके बाद नाराज किसान टेलर छोड़कर सीधे खड्डा थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज करने की मांग करने लगा, लेकिन पुलिस ने वापस कर दिया। इस बीच मिल के कर्मचारियों ने किसान का गन्ना डोंगे में डाल दिया, जिससे सबूत मिट जाए।
इस घटतौली की जानकारी होने पर छह की संख्या में किसानों ने घटतौली का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना मिलने पर भाजपा नेता आलोक तिवारी, विवेकानंद पांडेय, रामसहाय दुबे, धर्मेंद्र राव, प्रिंस मद्धेशिया आदि ने कांटे के पास धरना शुरू कर दिया।
इसकी जानकारी डीएम और अन्य अधिकारियों को दी गई। धरना दे रहे लोगों का कहना था कि जब तक घटतौली के लिए जिम्मेदार पर कार्रवाई नहीं की जाती, धरना जारी रहेगा।