फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Store fire damage millions

दुकान में आग लगने से लाखों की क्षति

Thu, 21 Apr 2016 10:54 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Thu, 21 Apr 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
Store fire damage millions
जनपद मुख्यालय के निकट आग लगने से जलती दुकानें। - फोटो : अमर उजाला
कुबेरस्थान। पडरौना कोतवाली थानाक्षेत्र के सोहरौना गांव के पास कसया-पडरौना मार्ग पर पेट्रोल पंप के सामने बृहस्पतिवार को सुबह करीब आठ बजे एक बिजली के पार्ट्स की दुकान में आग लग गई। इससे दुकान में रखे करीब 45 हजार नकद और लाखों रुपये के सामान जलकर नष्ट हो ग्रए।
विज्ञापन


कसया थानाक्षेत्र के नटवां गांव निवासी इम्तियाज की सौहरौना गांव के पास पेट्रोल पंप के सामने बिजली के पार्ट्स की दुकान है। बुधवार को शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए। बृहस्पतिवार को सुबह करीब आठ बजे किसी ने मोबाइल पर सूचना दी कि दुकान में आग लग गई है।
विज्ञापन


उधर, मौके पर मौजूद लोगों ने दुकान में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को भी दिया। जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और जवान लोगों के सहयोग से आग बुझाने में जुट गए। करीब एक घंटे की मेहनत के बाद किसी तरह से आग पर काबू किया जा सका। इसी बीच बदहवास हालत में इम्तियाज भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



जब उन्होंने दुकान के शटर में लगा ताला खोला और दुकान के अंदर की स्थिति देखी तो गश खाकर गिर गए। दुकान में रखे लाखों रुपये मूल्य के सामान जलकर नष्ट हो चुके थे। आग की जानकारी मिलने पर पडरौना तहसीलदार नरेश चंद्र भी मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को वस्तुस्थिति से अवगत कराया। उन्होंने हल्का लेखपाल को मौके पर पहुंचकर आग से हुई क्षति के आंकलन का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed