फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Stealing cash and jewelery from two homes

दो घरों से नकदी और आभूषण चोरी

Sat, 07 Nov 2015 11:18 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Sat, 07 Nov 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
पटहेरवा। थानाक्षेत्र के महुअवा गांव में शुक्रवार की रात खटपट की आवाज सुनकर जगे परिवार के सदस्यों को चोरों ने मारपीट कर नकद, आभूषण और अन्य सामान लेकर भाग गए। चोरों ने एक अन्य गांव काजीपुर में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

चोरी की इन दोनों घटनाओं में दोनों घरों से 14 हजार रुपये नकद, आभूषण, कपड़े आदि चुरा ले गए।  थानाक्षेत्र के महुअवा गांव निवासी रामप्रसाद कुशवाहा के घर में शुक्रवार की रात करीब 11 बजे चोर घुस गए।
विज्ञापन

इसी बीच आवाज सुनकर घर में सो रही एक महिला की नींद खुल गई। महिला ने शोर मचाना शुरू किया तो चोर मारपीट कर चार हजार रुपये नकद, आभूषण, अटैची आदि लेकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने बताया कि चोरों की संख्या पांच थी। शनिवार को सुबह जब पुलिस मौके पर पहुंची तो जांच के दौरान अटैची गांव के बाद हाइवे के पास एक खेत में मिली। चोरी की दूसरी घटना काजीपुर गांव में हुई।

काजी अदील अहमद के अनुसार घर के पीछे पक्की चहारदीवारी है। चोर पीछे से अंदर घुसे और घर में रखे 10 हजार रुपये नकद, जेवर आदि लेकर  भाग गए।
चोरों ने घर के टीवी को पटककर तोड़ दिया। कमरे में कपड़े और अन्य सामान बिखरे पड़े थे। सुबह चार बजे जब नींद खुली घटना की जानकारी हुई। थानाध्यक्ष जितेन्द्र यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस सुबह पुलिस मौके पर गई थी। चोरी के मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed