{"_id":"57f29d2b4f1c1b8b3226fa28","slug":"snatchers-snached-38000","type":"story","status":"publish","title_hn":"38 हजार रुपये छीनकर उचक्के फरार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
38 हजार रुपये छीनकर उचक्के फरार
kushinagar
Updated Mon, 03 Oct 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। पटहेरवा थाने के सामने ही उचक्के एक महिला का 38 हजार रुपये से भरा बैग छीनकर भाग निकले। इस छिनैती की पुलिस को भनक तक नहीं लगी। पटहेरवा, फाजिलनगर एवं पिपरा कनक प्रतिनिधियों से मिली जानकारी के मुताबिक पटहेरवा थाना क्षेत्र के सेंदुरिया गांव की निवासी अनीता देवी उम्र 30 वर्ष सोमवार की शाम तकरीबन चार बजे फाजिलनगर स्थित एक वेस्टर्न यूनियन से 38.500 रुपये निकालकर घर जा रही थीं। वह टैक्सी से पटहेरवा जैसे ही उतरीं और थाना के सामने स्थित ओवरब्रिज के नीचे पहुंचीं कि बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचे। युवक अनीता के रुपये जाली बताए। महिला जैसे ही रुपये देखने के लिए बैग से बाहर निकाली, उचक्के रुपये छीनकर भाग निकले। महिला ने शोर मचाया, लेकिन जब तक लोग वहां पहुंचे, उचक्के फरार हो चुके थे। थाने के निकट हुई इस घटना के बारे में पुलिस को भनक तक नहीं लगी। इस संबंध में पटहेरवा के एसओ भीम यादव का कहना था कि महिला की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन