{"_id":"57dd817c4f1c1be97cd47cd1","slug":"snached-woman-purse","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का पर्स छीनकर भागे उचक्के","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला का पर्स छीनकर भागे उचक्के
kushinagar
Updated Sat, 17 Sep 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। शनिवार की दोपहर में पडरौना कोतवाली के सोहरौना गांव के पास नेशनल हाइवे पर बाइक सवार उचक्कों ने एक महिला का पर्स छीन लिया। पर्स में 52 हजार रुपये थे, जिसे लेकर उचक्के भाग निकले। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
कसया थाना क्षेत्र के बाजूपट्टी गांव निवासी चंद्रावती देवी (52) दोपहर करीब एक बजे पडरौना के किसी बैंक से 50 हजार रुपये निकालकर टेंपो से घर जा रही थीं। पडरौना-कसया मार्ग स्थित सोहरौना गांव के रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एक आंख अस्पताल के सामने उतरीं। महिला के अनुसार इस अस्पताल में उन्होंने चश्मा बनवाने के लिए दे रखा था, जिसे लेना था। चंद्रावती को उतारकर जैसे ही टेंपो आगे बढ़ा, बाइक सवार दो युवक महिला के करीब पहुंचे और झपट्टा मारकर उसके हाथ से पर्स छीन लिया और तेज गति से पडरौना की तरफ भाग निकले। पलक झपते ही हुई घटना से हक्का-बक्का महिला रोने लगी। अगल-बगल के लोग व राहगीरों को घटना की जानकारी हुई तो कोतवाली पुलिस को जानकारी दी गई। महिला के अनुसार घर की जरूरत के लिए उसने खाते से 50 हजार रुपये निकाले थे और दो हजार रुपये उसके पर्स में थे। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने महिला से पूरी घटना की जानकारी लेने के बाद आंख के अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की भी जांच की। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।