फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Search the stolen goods recovered

तलाशी में चोरी के सामान बरामद

Thu, 03 Dec 2015 11:27 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Thu, 03 Dec 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। राष्ट्रीय राजमार्ग 28 के किनारे स्थित तमकुहीराज के गाजीपुर में पुराने वाणिज्यकर बैरियर से बृहस्पतिवार को पुलिस ने काफी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान बैरियर पर अफरातफरी की स्थिति रही।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से अंग्रेजी शराब की खेप ट्रक से लेकर चालक कुमारघाट त्रिपुरा के लिए जा रहा था। 29 नवंबर की रात चालक ने ट्रक गाजीपुर बैरियर पर लाकर खड़ा कर दिया।
विज्ञापन

चालक के सो जाने के बाद चोरों ने वाहन पर लगा तिरपाल काट कर उसमें से 20 पेटी से अधिक माल गायब कर दिया। 30 नवंबर की सुबह जब चालक की नींद खुली तो तिरपाल कटा देख उसके होश उड़ गए। चालक गोविंद सिंह ने इसकी लिखित शिकायत तरयासुजान पुलिस को देते हुए आवश्यक कार्रवाई के लिए गुहार लगाई थी। चुनाव संपन्न हो जाने के बाद तरयासुजान पुलिस चोरी हुए माल की सुरागकशी में लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गाजीपुर के बैरियर के पास एक घर से चोरी गई चार पेटी माल के अलावा काफी मात्रा में कंबल, होजरी, स्वेटर, बैट्री, टाइल्स, साबुन, ऊन, साड़ी सहित अन्य सामान बरामद किया। पुलिस का दावा था कि उक्त सामान बैरियर पर आए दिन होने वाले माल लदे ट्रकों से हुई चोरी का है।

पुलिस ने छह घरों की तलाशी लेकर लाखों रुपये मूल्य का माल बरामद करने का दावा किया है। समाचार लिखे जाने तक तलाशी अभियान जारी था। पुलिस की कार्रवाई के चलते बैरियर और आसपास अफरातफरी की स्थिति रही। इस संबंध में थानाध्यक्ष तरयासुजान सुजीत कुमार राय ने बताया कि तलाशी अभियान जारी है। किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed