{"_id":"5d8ebb5312eef3fd9a09ccd321201e54","slug":"prsuni-two-houses-in-the-village-burned-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परसौनी गांव में दो घर जले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परसौनी गांव में दो घर जले
अमर उजाला ब्यूरो/ कुशीनगर
Updated Thu, 03 Mar 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाजिलनगर। पटहेरवा थानाक्षेत्र के ग्राम परसौनी में बुधवार की रात लगी आग से दो लोगों के घरों में रखे सामान जलकर नष्ट हो गए। आग से चार मवेशी भी झुलस गए।
परसौनी गांव निवासी रामविलास के घर में बुधवार की रात करीब एक बजे अचानक आग लग गई। आग जब घर में पूरी तरह फैल गया तब घर में मौजूद लोगों की नींद खुली। परिवार के लोग आननफानन में किसी तरह से शोर मचाते हुए घर के अंदर भागकर बाहर निकले।
जब तक लोग पहुंचकर आग बुझाना शुरू करते आग पास में स्थित रामचंद्र के घर तक पहुंच गया। रामचंद्र के परिवार के लोग भी किसी तरह से शोर मचाते हुए घर के अंदर से बाहर निकले।
विज्ञापन
जब तक लोग एकत्र होकर आग बुझाने का प्रयास करते तब तक दोनों लोगों के झोपड़ियों में रखे सामान जलकर नष्ट हो चुके थे। आग लगने से रामविलास के घर में रखे पांच हजार नकद, सोने और चांदी के आभूषण, एक बखार धान और दस बोरी गेहूं के अलावा कपड़े, बर्तन आदि जलकर नष्ट हो गए।
आग से दो मवेशी भी झुलस गए। वहीं रामचंद्र के घर में रखे राशन, बर्तन, कपडे़ आदि जलकर नष्ट होने के अलावा दो मवेशी भी आग से झुलस गए।
आग लगने की जानकारी लोगों ने पुलिस और अग्निशमक दल को भी दी थी लेकिन अग्निशमन दस्ता पहुंचता उसके पहले ही गांव वालों ने आग पर काबू पा लिया। मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल अवधेश मिश्र आग से क्षति का जायजा लिया।