फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   possco on father

आरोपी पिता पर रेप, धमकी व पाक्सो एक्ट का केस दर्ज

Fri, 10 Mar 2017 11:16 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Fri, 10 Mar 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
रामकोला। 
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीया युवती की तहरीर पर उसके पिता के विरुद्घ रेप, जान से मारने की धमकी व पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज हो गया है। पुलिस ने शिकायतकर्ता युवती और आरोपी पिता को बृहस्पतिवार की रात में ही थाने बुलाकर पूछताछ की थी। मुकदमा दर्ज करने के बाद युवती को महिला पुलिस के साथ मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया। आरोपी पिता को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।      

पीड़िता की मां दिव्यांग है। ट्रक चालक पिता अक्सर ही बेटी को मारता-पीटता रहता था। चार दिन पहले वह पिटाई के भय से घर छोड़कर कहीं चली गई थी। बृहस्पतिवार को युवती स्वत: कप्तानगंज थाने पहुंची। पुलिस की सूचना पर युवती का पिता भी थाने आया। यहां पुलिसवालों ने पिता को डांट-फटकार कर युवती को उसी के साथ घर भेज दिया था। पीड़िता के अनुसार रास्ते में उसके पिता ने एकांत जगह पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पिता फिर अपनी बेटी को साथ लेकर घर पहुंचा। वहीं लड़की के फटे कपड़े व हालत देखकर महिलाओं को शक हुआ। लड़की ने पिता के हैवानियत की बात पास-पड़ोस की महिलाओं को बताई तो कुछ ही देर में यह खबर पूरे गांव में फैल गई। गांव के प्रधान ने कप्तानगंज पुलिस को फोन से वारदात की जानकारी दी। इसके बाद एसओ ने एक महिला कांस्टेबल व एसआई को गांव भेजकर रात में पीड़िता व आरोपी पिता को थाने बुलवाया। थाने पर पीड़िता ने पुलिसवालों के सामने फिर अपने पिता की करतूत का खुलासा किया। एसओ ने मामले की जानकारी एसपी राजू बाबू सिंह को दी। पूछताछ के बाद युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता के विरुद्घ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी व पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया तथा पीड़िता को पडरौना के महिला थाने भेज दिया गया। महिला थाने से शुक्रवार को पीड़िता को भेजकर मेडिकल परीक्षण कराया गया।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed