{"_id":"576989434f1c1bb411b4807b","slug":"pickup-overturns-12-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप पलटने से 12 लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिकअप पलटने से 12 लोग घायल
Kushinagar
Updated Wed, 22 Jun 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ-गोपालगंज हाइवे पर मंगलवार सुबह कसया थानाक्षेत्र के मल्लूडीह और चौहानपट्टी गांव के बीच आर्केस्ट्रा कलाकारों को लेकर महराजगंज जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में 12 कलाकार घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए कसया सीएचसी ले आया गया। यहां से तीन लोगों की हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
महराजगंज जिले की आर्केस्ट्रा पार्टी बिहार प्रांत के सीवान में कार्यक्रम प्रस्तुत करने के बाद पिकअप से वापस लौट रही थी। सुबह करीब 8.30 बजे चौहानपट्टी और मल्लूडीह के बीच तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। हादसे के बाद जुटे आसपास के लोगों ने घायलों को बाहर निकाला।
हादसे में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कोटवा निवासी राजकुमार (24) और गुड्डू (24), नेपाल के नवल परासी निवासी मुंशी (21), सुमन (20), असोम प्रांत के सिलीगुड़ी की रहने वाली शशि (26), महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के गांव सोनिया बरवा निवासी रामा प्रसाद (40), घुघली निवासी गौतम उम्र (20), सोहरौना निवासी लालबचन (40), पनियरा के पप्पू राव (28), मटिहिनिया चौधरी के राजू (35), सिसवा बाजार के छोटेलाल और मकसूदन घायल हो गए। हादसे में सभी घायलों को इलाज के लिए तुरंत मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस से सीएचसी भेजवाया। जहां पर डॉक्टरों ने मुंशी, सुमन और रामाप्रसाद की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य घायलों का सीएचसी पर ही इलाज किया जा रहा है।