{"_id":"5a00a8404f1c1b8d698b9c63","slug":"one-thousand-liters-of-raw-alcohol-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक हजार लीटर कच्ची शराब बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक हजार लीटर कच्ची शराब बरामद
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Mon, 06 Nov 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
शराब जब्त करती पुलिस।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तानगंज। एसडीएम की अगुवाई में आबकारी और पुलिस टीम ने सोमवार की भोर में कप्तानगंज व अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के तीन गांवों में छापेमारी की। इस दौरान एक हजार लीटर कच्ची शराब व 15 क्विंटल लहन पकड़ा गया। अवैध शराब बनाने व बेचने के आरोप में चार लोग भी पकड़े गए।
लहन नष्ट किया गया तथा कच्ची शराब जब्त कर थाने भेज दी गई। एसडीएम त्रिभुवन, आबकारी निरीक्षक रमेश चंद्र पांडेय, प्रभारी एसओ कप्तानगंज बब्बन सिंह तथा एसओ अहिरौली बाजार मोहम्मद रशीद खान अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सोहरौना गांव में पहुंचे। गांव में अचानक इतनी गाड़ियां देख कच्ची शराब के धंधेबाजों में खलबली मच गई। यहां एक घर से 200 पाउच कच्ची शराब, शराब बनाने का उपकरण, गैलन में रखी 100 लीटर शराब और एक बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
अवैध कारोबारी के बताने पर खेतों में छिपाकर रखे गए लहन को भी निकाला गया। इसके बाद बसंतपुर में भी पुलिस ने छापेमारी की। हालांकि यहां से पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा भूड़ाडीह के दो घरों में छिपाकर रखा 300 लीटर कच्ची शराब और लहन बरामद किया गया। इस कार्रवाई के दौरान चार लोग पकड़े गए।
विज्ञापन
एसडीएम ने कहा कि कच्ची शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। पकड़े गए चारों लोगों को जेल भेज दिया गया है। इस दौरान एसआई विजय कुमार, परमात्मा, कानूनगो शिवमुरारी श्रीवास्तव, कांस्टेबल अमित सिंह, अनिल सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह, सुनैना कन्नौजिया, सलाम कुरैशी, भीम शंकर राय, शालू यादव, दीपक सिंह, वीरेंद्र खरवार, शिवाराम, नंदकिशोर, उमाशंकर आदि मौजूद रहे।
------
ईंट-भट्ठे पर हुई छापेमारी
तमकुहीराज। एसडीएम तमकुहीराज ने सोमवार को तरयासुजान थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर स्थित एक ईंट भट्ठे पर छापेमारी की। यहां से 300 लीटर कच्ची शराब पकड़ी गई। यहां से भारी मात्रा में लहन भी नष्ट किया गया। इस मामले में ईंट भट्ठा मालिक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किए जाने का आदेश दिया गया है।
एसडीएम गुलाबचंद राम मुकुंदपुर स्थित एक ईंट भट्ठे पर छापेमारी करने पहुंचे। इसकी जानकारी होने पर सीओ तमकुहीराज आरके तिवारी, चौकी प्रभारी बहादुरपुर नंदा प्रसाद, चौकी प्रभारी तमकुहीराज उमेश कुमार आदि भी फोर्स लेकर पहुंचे। यहांज से 300 लीटर कच्ची शराब और 25 क्विंटल लहन नष्ट किया गया। सीओ आरके तिवारी ने बताया कि भट्ठा मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।