फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Not found dead bodies, inquiry issued

शवों की नहीं हुई शिनाख्त, पूछताछ जारी

Fri, 26 Jan 2018 12:12 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Fri, 26 Jan 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
Not found dead bodies, inquiry issued
crime - फोटो : अमर उजाला
नेबुआ रायगंज। कुश्‍ाीनगर के नेबुअा नौरंगिया थाना क्षेत्र के सेखुई खास स्थित लक्ष्मीपुर माइनर पर मिले दोनों शवों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस इनकी शिनाख्त के साथ ही मौत का कारण जानने में जुटी है।  
विज्ञापन


गांव के सहेह में बुधवार सुबह दो शव मिले थे। कोई इनके केला व्यापारी होने की शंका जाहिर कर रहा है तो कोई पशु तस्कर। पुलिस भी अब तक इनके बारे में दावे से कुछ कहने में असमर्थ है। शव मिलने के बाद मौके पर डॉग स्क्वायड को बुलाया गया था।
विज्ञापन

खोजी कुत्ता खड्डा थाना क्षेत्र के डोमनपट्टी गांव के बंजारा टोला में एक घर में जा पहुंचा था। पुलिस ने इस घर में रहने वाले महराजगंज के कोठीभार थाना क्षेत्र के सिसवा निवासी शिव को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया था। उससे पूछताछ में पुलिस को अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। एसओ नेबुआ नौरंगिया श्रीप्रकाश यादव का कहना है कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जल्द ही मामले के रहस्यों से पर्दा हट जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed