फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Nepali clothes and money looted vendors

नेपाली फेरीवालों के कपड़े और रकम लूटे

Fri, 25 Dec 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Fri, 25 Dec 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
तमकुहीरोड। घूमकर कपड़े बेचने वाले दो नेपाली युवकों को पकड़िहार पूरबपट्टी के पास बाइक सवार बदमाशाें ने हथियार दिखाकर उनके पास मौजूद कपडे़ लूट लिए। बदमाशों ने फेरीवालों के 16 हजार रुपये छीनकर भाग गए।
विज्ञापन

फेरीवालों ने लूट की घटना की तहरीर थाने में दी है। हर साल ठंड के मौसम में नेपाल से फेरीवाले गर्म कपड़ों का व्यवसाय करने के लिए क्षेत्र में आते हैं। इस साल भी गर्म कपड़ों को बेचने के लिए 12 से अधिक नेपाली युवक जानकीनगर मोहल्ले में किराये का मकान लेकर रहे हैं और रोजाना अलग-अलग क्षेत्रों में घूमकर गर्म कपड़े बेच रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे ही दो नेपाली युवक नमराज सिंह और मिशन शाही निवासी ग्राम चिलखाया पोस्ट कतमपुर जिला कालीकोट (नेपाल) बृहस्पतिवार की देर शाम तिवारीपट्टी गांव की ओर से गर्म कपड़े बेचकर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान बाइक पर सवार युवकों ने पकड़ीहार पूरबपट्टी स्थित जीन बाबा के स्थान के पास उन्हें हथियार दिखाकर रोक लिया।
इसके बाद बदमाश नेपाली फेरीवालों के पास मौजूद 16 हजार रुपये और गर्म कपड़े लेकर भाग गए। बदमाश युवकों के पास मौजूद मोबाइल भी छीन लिए। युवकों ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर देकर रुपये, कपड़े और मोबाइल दिलाने की मांग की। सेवरही चौकी प्रभारी जितेंद्र यादव का कहना है कि मामला संज्ञान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed