{"_id":"5a204a1a4f1c1bc1678bed9e","slug":"neck-sandak-youth-kills","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला रेतकर युवक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गला रेतकर युवक की हत्या
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Thu, 30 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के घोघरा पुल के निकट बृहस्पतिवार की दोपहर में 30 वर्षीय युवक का शव मिला। उसकी गला काटकर हत्या की गई है। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव के शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन देर शाम तक पहचान नहीं हो पाई थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद घटना की छानबीन के लिए डॉग स्क्वाड की भी मदद ली गई।
कप्तानगंज-पिपराइच मार्ग पर घोघरा पुल है। खेत की ओर गए मजदूरों ने दोपहर में वहां युवक का शव देखकर शोर मचाया। वह शव करीब 30 वर्षीय किसी युवक का था। उसका गला काटकर हत्या की गई थी। युवक ने सफेद रंग का धारीदार शर्ट और काले रंग की पैंट पहना था। उसके पैर में चप्पल था। युवक की गला काटकर हत्या किए जाने की बात जब आस-पास के गांवों में फैली तो सनसनी मच गई। कुछ ही देर में वहां भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना कप्तानगंज पुलिस को दी। वहां पहुंचे एसओ श्यामलाल यादव ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी।
उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तब तक इसकी खबर एसपी को भी मिल गई। उन्होंने स्वॉट टीम और डॉग स्क्वायड को मौके पर भेजा।
एसओ का कहना था कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। घटना की छानबीन की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।