{"_id":"1b4d1cd9955f9cb58f52df7f8a7d6307","slug":"mobile-fled-shoplifter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल लेकर भाग गए उचक्के","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल लेकर भाग गए उचक्के
अमर उजाला/कुशीनगर
Updated Fri, 15 Jan 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरा बाजार। बृहस्पतिवार की शाम पिपरा बाजार में मोबाइल खरीदने के बहाने दो उचक्के एक दुकान से हैंडसेट लेकर भाग गए।
हालांकि दुकानदार ने शोर मचाया और उन्हें पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन उचक्के भागने में कामयाब रहे। घटना नेबुआ नौरंगिया थाने से लगभग 600 मीटर दूर की है।
पिपरा बाजार में राजू मद्धेशिया मोबाइल हैंडसेट की दुकान संचालित करते हैं। बृहस्पतिवार की शाम लगभग सात बजे दुकान के सामने एक बाइक रुकी।
एक युवक बाइक से उतरा और दुकान में पहुंचकर राजू से मोबाइल हैंडसेट दिखाने को कहा। युवक ने अपने सिर पर ऊनी टोपी पहन रखी थी, जिसके कारण चेहरे का तनिक सा हिस्सा ही दिख रहा था।
युवक ने राजू से हैंडसेट की कीमत पूछी और दुकान से बाहर बाइक पर बैठे अपने साथी को दिखाने के बहाने उसके पास चला गया। अभी राजू कुछ समझते कि बाइक लेकर दोनों भाग निकले।
विज्ञापन
हैंडसेट लिए युवक के बाइक पर सवार होते ही राजू मद्धेशिया ने शोर मचाया और दौड़ पड़े, लेकिन तब तक बाइक दूर जा चुकी थी। पीड़ित के मुताबिक मोबाइल हैंडसेट का मूल्य 4150 रुपये था।