फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Married women found hanging

विवाहिता ने फंदे से लटककर जान दी 

Tue, 21 Jun 2016 12:03 AM IST
Kushinagar 
Kushinagar  Updated Tue, 21 Jun 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Married women found hanging
फांसी - फोटो : अमर उजाला
चार हजार रुपये की साड़ी न खरीदे जाने से नाराज होकर विवाहिता ने सोमवार सुबह फंदे से लटक गई। परिवार के लोग उसे सीएचसी दुदही ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


विशुनपुरा थाना क्षेत्र के चाफ  गांव निवासी उमेश पांडेय की शादी दो माह पहले बिहार के जिला गोपालगंज के पचारमा गांव निवासी माला के साथ हुई थी। करीब 20 दिन पहले पति बाहर कमाने चला गया। इसी दौरान माला के परिवार के लोगों ने विदाई के लिए तिथि निर्धारित कर दी। 
विज्ञापन


सोमवार को विदाई के लिए उमेश के घर में मिठाई आदि बनाई जा रही थी। इसी दौरान माला ने विदाई की साड़ी खरीदने के लिए कही तो परिवार के लोग एक हजार रुपये मूल्य की साड़ी लेकर आए। इससे नाराज होकर वह चार हजार रुपये मूल्य की साड़ी मंगाने को लेकर जिद करने लगी तो परिवार वालों ने महंगी साड़ी खरीदने में असमर्थता जता दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसने मोबाइल पर पति से बात की तो पति ने भी विवशता जताई। उससे नाराज होकर वह कमरे में चली गई। कुछ देर बाद लोग जब उसके कमरे पहुंचे वह फंदे से लटकी मिली। आननफानन में परिवार के लोग विवाहिता को सीएचसी दुदही  ले गए। 


जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के    लिए भेज दिया। थाना प्रभारी विनय कुमार का कहना है कि लड़की के माता-पिता आए थे। कोई कार्रवाई नहीं चाहने की बात कह रहे थे। उनकी तरफ से कोई तहरीर भी नहीं दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed