{"_id":"571524e74f1c1bf66e8b4974","slug":"married-woman-died-under-suspicious-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत
Kushinagar
Updated Mon, 18 Apr 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुश्ाीनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के गांव होलिया में सोमवार की भोर में बाइस वर्षीया विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसने से मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के विशुनपूरा गांव निवासी लालजी यादव की बेटी नीतू यादव की शादी अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव होलिया निवासी सुदेशी यादव के पुत्र पिंटू यादव से 13 जून 2014 को हुई थी। सोमवार की सुबह पिंटू यादव के घर के लोग अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इस बीच नई बहू की मौत की खबर गांव में फैल गई। किसी ने पुलिस और मायके वालों को इसकी सूचना दे दी। जानकारी मिलने पर पर अहिरौली थाने की पुलिस और मायके के लोग गांव पहुंच गए। इन लोगों ने घर के अंदर पहुंच कर देखा तो नीतू का झुलसा हुआ शव एक कमरे में पड़ा हुआ था।
पुलिस ने तुरंत शव को अपने कब्जे में ले लिया। गांव में पहुंची मृतका नीतू की मां कमलावती देवी ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ माह बाद से ही ससुराल के लोग उनकी बेटी को परेशान करने लगे। जिसके कारण करीब छह माह तक वह मायके में भी रही। बाद में पति की जिद पर वह फिर ससुराल गई। इसके बाद भी ससुराल के लोगों ने उसे परेशान करना बंद नहीं किया। इसकी सूचना नीतू मोबाइल पर हम लोगों को देती थी।
विज्ञापन
नीतू की मां ने आरोप बताया कि उनकी बेटी की सास और पति बेटी को लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे और इन लोगों ने उनकी बेटी को जला कर मार डाला है। घटना की जानकारी होने पर सीओ राघवेंद्र द्विवेदी और एसओ सत्येंद्र बहादुर सिंह ने गांव पहुंच कर घटना स्थल निरीक्षण किया। अपनी देख रेख में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया कि मायके वालों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।