{"_id":"5a7f38534f1c1ba1268b98c7","slug":"liquor-and-cash-worth-2-50-lakh-rupees-from-store","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान से 2.50 लाख रुपये की शराब व नकदी लूटी।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान से 2.50 लाख रुपये की शराब व नकदी लूटी।
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Sat, 10 Feb 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड्डा। कुश्ाीनगर जिले के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा चौराहे के पास स्थित देसी शराब की दुकान से शुक्रवार की आधी रात में असलहाधारी बदमाशों ने चौकीदार व मुनीम को बंधक बनाकर सात हजार नकद व 2.80 लाख रुपये की शराब लूट ली। मुनीम का मोबाइल भी छीन लिए। लूट का माल लेकर लुटेरे अपनी गाड़ी से चले गए। इस दुकान में बीते 26 जनवरी की रात में भी लूटपाट हुई थी।
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा-छितौनी मार्ग पर स्थित सरकारी देशी शराब की दुकान में सेल्समैन मनु व चौकीदार शंकर यादव सो रहे थे। चौकीदार व मुनीम के अनुसार रात लगभग साढ़े बारह बजे एक गाड़ी से पहुंचे बदमाशों ने दुकान एसबेस्टस शीट को तोड़ दिया और अंदर घुसकर बंदूक के बल पर उन्हें बंधक बना लिया तथा मोबाइल छीन लिया। दुकान का फाटक खोलकर बदमाशों ने शराब की पेटियों को बाहर खड़े मालवाहन पर लोड कर लिया। दुकान में रखे सात हजार नकद भी ले लिए। इसके बाद धमकी देते हुए भाग निकले। रात में ही इसकी सूचना हनुमानगंज पुलिस को दी गई। बीते 26जनवरी की रात में भी इस दुकान तथा बगल में स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में बदमाशों ने लूटपाट की थी।
इस संबंध में एसओ हनुमानगंज अरुण मौर्य का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। जल्दी ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।