{"_id":"570a95d34f1c1b486bc810cb","slug":"land-dispute-clash-six-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में मारपीट, छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूमि विवाद में मारपीट, छह घायल
Kushinagar
Updated Sun, 10 Apr 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नरचोचवा गांव में रविवार की सुबह भूमि विवाद में दो पक्ष में हुई मारपीट में छह लोग घायल हो गए। नरचोचवा गांव के सोनार टोला निवासी विजय प्रकाश सिंह और राधेश्याम चौधरी के बीच जमीन संबंधी पुराना विवाद है।
रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे विजय अपने घर के समीप दीवार बनवा रहे थे। गांव के ही राजेंद्र सिंह ने निर्माण कराने से मना किया। इस बात लेकर विवाद हो गया और देखते ही देखते विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। मारपीट की घटना में दोनों पक्ष से छह लोग घायल हो गए। घायलों में रतन सिंह, हीरा सिंह, रविंद्र सिंह, उदय सिंह, विनय सिंह और आदित्य सिंह शामिल हैं।
मारपीट के दौरान लाठी और धारदार हथियार इस्तेमाल किए जाने की बात भी बताई गई है। इस संबंध में एसओ शैलेश सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी है। दोनों पक्ष के लोगों का मेडिकल कराया जा रहा है। रिपोर्ट मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा