फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kanvadiya death due to trolley grip

ट्राली की चपेट से कांवड़िया की मौत

Fri, 10 Aug 2018 12:40 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Fri, 10 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
Kanvadiya  death due to trolley grip
ट्राली की चपेट से कांवड़िया की मौत - फोटो : अमर उजाला
जटहां बाजार (कुशीनगर)। कुबेरस्थान शिव मंदिर से बृहस्पतिवार की सुबह जलाभिषेक कर घर वापस आ रहे एक 20 वर्षीय कांवड़िया ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके साथी उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, मौत की सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया।        
विज्ञापन


पडरौना कोतवाली क्षेत्र के पचफेड़ा गांव के 20 वर्षीय युवक नटवर राजभर बुधवार की शाम को गांव के कुछ लोगों के साथ ट्रैक्टर ट्राली से कुबेरस्थान शिव मंदिर पर जल चढ़ाने गए थे। बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे जल चढ़ाकर वह वापस घर लौट रहे थे। ट्राली पर वह आगे के हिस्से में खड़े थे। ट्राली कोतवाली क्षेत्र के गांव मटिहिनिया के सामने पहुंचा। इस बीच ट्राली असंतुलित होने पर नटवर नीचे गिर गया और पहिए के नीचे दब कर गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ मौजूद लोगों ने घायल अवस्था ने नटवर को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed