{"_id":"56f2745f4f1c1be836f14d24","slug":"jewelry-by-pledging-to-bribe-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेवर गिरवी रखकर पुलिस को घूस दिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेवर गिरवी रखकर पुलिस को घूस दिया
कुशीनगर
Updated Wed, 23 Mar 2016 04:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुदही। विशुनपुरा थानाक्षेत्र के जंगल लुअठहां गांव की निवासी एक महिला ने अपने लड़के को जबरन थाने ले जाने और उसे छोड़ने के एवज में पांच हजार रुपये लेने का आरोप पुलिस पर लगाई है। एसपी ने सीओ को जांच कर आख्या देने का निर्देश दिया है।
जंगल लुअठहां गांव की निवासी किशोरी देवी के मुताबिक गंाव के ही एक व्यक्ति से पुआल रखने को लेकर 14 फरवरी को विवाद हो गया था। दोनों पक्ष के लोगों ने थाने में तहरीर दी थी।
महिला के मुताबिक पुलिस उनके लड़के को थाने लेकर चली गई और उसे छोड़ने के एवज में पांच हजार रुपये की मांग करने लगी। रुपये नहीं देने पर उनके लड़के को पीटकर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
उसके घर आने के बाद 11 मार्च को पुलिस पुन: उनके लड़के को पीटते हुए थाने लेती गई। किशोरी के मुताबिक दोबारा थाने पर जाने पर भी उनसे पांच हजार रुपये की मांग की गई। लड़के को नहीं छोड़े जाने पर महिला ने पांच हजार रुपये में अपने आभूषण गिरवी रखकर पुलिसकर्मी को दी, तब लड़के को छोड़ा गया।
एसपी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ को इसकी जांच करने का निर्देश दिया है। सीओ श्रीशचंद का कहना है कि शिकायतकर्ता का बयान लिया गया है। आख्या एसपी को दी जाएगी।