{"_id":"620cc821a941577168aa168126fce4f2","slug":"in-the-case-of-a-cash-robbery-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश लूट मामले में एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैश लूट मामले में एक गिरफ्तार
kushinagar beauro
Updated Sat, 20 Feb 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड्डा (ब्यूरो)। 18 जनवरी को पडरौना से मधुबनी कैश लेकर जा रहे एसबीआई के गार्ड को बिहार के समशेरवा गांव के पास गोली मारकर 20 लाख रुपये लूटे जाने के मामले में पुलिस ने एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस का कहना है कि यह व्यक्ति लुटेरों को तीन दिन तक अपने घर में पनाह दिया था। बेतिया से गिरफ्तार किए गए इस व्यक्ति को पुलिस ने जेल भेज दिया। इस मामले में यह तीसरी गिरफ्तारी है। शनिवार को बिहार की धनहा थाने की पुलिस ने बेतिया के एक घर में छापा मारकर ईश्वर कुशवाहा निवासी नदवा थाना चौतरवा जिला पश्चिमी चंपारण को गिरफ्तार कर लिया।
उसके पास से पुलिस को लूट में प्रयुक्त हुए दो मोबाइल मिले। पुलिस का कहना है कि इस व्यक्ति ने लूट में शामिल एक अपराधी को बाहर भागने में मदद की थी।
साथ ही साथ बदमाशों को तीन दिनों तक अपने घर में पनाह दिया था। बदमाशों ने जिस वाहन का इस्तेमाल किया था, वह भी यूपी के निचलौल से ले जाकर बिहार में लूटा गया था। इस मामले में मुकदमा बिहार के धनहां थाने में दर्ज हुआ था। बदमाशों को पकड़ने के लिए दोनों ओर की पुलिस टीमें लगाई गई थीं।
विज्ञापन
कुशीनगर पुलिस ने इस लूट के मुख्य आरोपी आद्या को पडरौना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से दो फरवरी को गिरफ्तार कर उसके पास से दो लाख नौ हजार रुपये नकद, चार पिस्टल और कारतूस बरामद कर जेल भेज दिया था। आद्या को बिहार पुलिस रिमांड पर लेने की कोशिश में है।
बिहार पुलिस ने इस मामले में चौतरवा थानाक्षेत्र के पतिलार गांव से विजय सिंह को गिरफ्तार कर उसके पास से नकदी बरामद कर जेल भेज दिया था। इस मामले में तीन लोग पकड़े जा चुके हैं, जबकि अन्य बदमाशों की तलाश जारी है। गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए धनहां एसओ अरविंद कुमार ने बताया कि ईश्वर कुशवाहा को लूटकांड और लुटेरों को शरण देने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।