{"_id":"578bc9834f1c1b167cc4b763","slug":"in-rain-bhkiu-protes-continued","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में भी चली भाकियू की पंचायत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारिश में भी चली भाकियू की पंचायत
kushinagar
Updated Sun, 17 Jul 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
राजनीितति
- फोटो : santosh verma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जटहा बाजार। मुकदमा वापसी समेत 14 मांगों को लेकर जटहा बाजार में चल रहा भाकियू का महापंचायत रविवार को बारिश के दौरान भी चलती रही। मौसम की परवाह किए बिना बैठे कार्यकर्ता मौके पर डीएम-एसपी को बुलाने की जिद पर अड़े हैं। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि सोमवार की शाम चार बजे तक ही डीएम-एसपी यहां नहीं आते हैं तो वे लोग मंडलायुक्त कार्यालय का घेराव करने गोरखपुर चले जाएंगे।
भाकियू कार्यकर्ता शुक्रवार की सुबह से ही जिलाध्यक्ष ध्रुवनरायन यादव की अगुवाई में जटहा बाजार में आंदोलन कर रहे हैं। ये लोग पिछले वर्ष जटहां बाजार थाने पर हुए बवाल के मामले में किसानों पर दर्ज मुकदमा वापस करने, जटहा बजार को ब्लॉक बनवाने, जरार में बने विद्युत उपकेंद्र को चालू कराने, बकाया गन्ना मूल्य दिलवाने तथा पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने समेत 14 मांग कर रहे हैं। शुक्रवार की शाम को ही तहसीलदार सदर आंदोलन खत्म कराने पहुंचे थे, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद से कोई सरकारी नुमाइंदा नहीं पहुंचा। रविवार को बारिश के बावजूद कार्यकर्ता इस महापंचायत में जमे रहे। लोगों का कहना था कि जब अफसर धरना देने के बाद भी मौके पर नहीं आ रहे हैं तो किसानों की समस्याओं का समाधान कैसे होगा। पंचायत को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि अगर सोमवार की शाम चार बजे तक डीएम-एसपी मौके पर नहीं पहुंचते हैं तो भाकियू कार्यकर्ता मंडलायुक्त कार्यालय का घेराव करने गोरखपुर जाएंगे। मंडलायुक्त कार्यालय के घेराव में प्रदेश के सभी जिलाध्यक्ष और संगठन के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी हिस्सा लेंगे।
इस दौरान खड्डा के तहसील अध्यक्ष सोबरन सिंह, लक्ष्मीना देवी, रामबिलास, लोरिक यादव, लक्ष्मी यादव, रामआसरे गुप्त, अनिरुद्ध, राजेंद्र गोंड सहित तमाम कार्यक र्ता मौजूद थे।