फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   in caste abusing case on 56 persons

जातिगत टिप्पणी पर हुई मारपीट में 56 लोगों पर केस

Sun, 24 Apr 2016 11:41 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Sun, 24 Apr 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
in caste abusing case on 56 persons
अपराध् - फोटो : crime
तुर्कपट्टी। शुक्रवार की रात एक वैवाहिक कार्यक्रम में खाना खाने के दौरान जातिगत टिप्पणी और छुआछूत की बात पर दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।  दोनों पक्षों से 23 नामजद और 34 अज्ञात लोगों के खिलाफ  विभिन्न धाराओं में पुलिस ने केस दर्ज किया है। लेकिन अभी किसी पक्ष के व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन


तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के दीघवापट्टी गांव में 22 अप्रैल की रात एक व्यक्ति के घर वैवाहिक कार्यक्रम था। उसमें भोजन के दौरान दो जाति वर्ग के युवकों में जातिगत टिप्पणी और छुआछूत की बात को लेकर कहासुनी हो गई। सुबह दोनों वर्गो के लोग आमने-सामने हो गए। दोनों तरफ से चले ईंट पत्थर से राजकपूर, रवींद्र, हरिकांत, अशोक, अनिल, सत्येंद्र, सोनू, अनिल सहित लाठी डंडे से करीब आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया।

विज्ञापन

रविवार को दोनों पक्षों के लोगों ने तुर्कपट्टी थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने एक पक्ष की ओर से मिली तहरीर के आधार पर हरिजन उत्पीड़न और मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में छह लोगों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज किया है। दूसरे पक्ष की तहरीर के आधार पर 17 लोगों के खिलाफ नामजद तथा 34 लोगों के खिलाफ  मारपीट, घातक हथियार से हमला तथा संपत्ति को नुकसान पहुंचाने आदि धाराओं में मुकदमा पंजीकृत हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ अनिल कुमार दुबे ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed