फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Hata the commotion in an accidental death, batons

हादसे में मौत पर हाटा में बवाल, लाठीचार्ज

Sat, 02 Jan 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Sat, 02 Jan 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
हाटा (कुशीनगर)। बाघनाथ तिराहे पर शनिवार सुबह सड़क हादसे में स्वास्थ्य कर्मचारी की मौत पर जुटी भीड़ देखते-देखते उग्र हो गई। गोरखपुर-कुशीनगर हाइवे पर दो दफा अलग-अलग जगह शव रखकर जाम लगाया।
विज्ञापन

इस बीच पीएसी के ट्रक, रोडवेज की बसों सहित करीब 150 गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई।
पुलिस के लाठीचार्ज का रास्ता पकड़ने पर जवाबी हमले की शैली में गुस्साए लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। सख्ती करके पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा। पुलिस ने करीब 150 लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

हादसे की चपेट में आए पिपरही भड़कुलवा निवासी प्रदीप सिंह जो भलुहा पीएचसी पर सहायक लैब टेक्नीशियन में तैनात थे। ड्यूटी पर जाने के लिए वह सुबह करीब 9.30 बजे बस से हाटा के बाघनाथ चौराहे पर पहुंचे और भलुहा जाने के लिए दूसरी बस पकड़ने की तैयारी में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच गोरखपुर की ओर से आ रही कार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। हाटा सीएचसी लेकर गए लोगों को उनकी मौत हो जाने की जानकारी दी गई।
इस बात का पता चलने ही हादसे के बाद से मौके पर जुटी भीड़ ने सूचना देने के बाद भी पुलिस के समय से न पहुंचने का आरोप लगाते हुए जाम लगा दिया।
करीब एक घंटे बाद हाटा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, इस बीच शव के साथ और लोग भी हाइवे तक पहुंच चुके थे। पुलिस टीम जाम खुलवाए बिना वापस हो गई।
इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम में रुकीं बसों में तोड़फोड़ शुरू कर दी, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। करीब एक घंटे बाद अन्य थानों के साथ पहुंची पुलिस ने लाठीचार्ज से स्थिति काबू करनी चाही लेकिन इससे भीड़ उग्र हो गई। पथराव के साथ वाहनों में तोड़फोड़ तेज कर दी गई।
 पीएसी का एक ट्रक भी गुस्साए लोगों के निशाने पर रहा। तोड़फोड़ के बाद उसे आग लगाने की कोशिश की गई। इसके बाद और सख्ती बढ़ाकर भीड़ को खदेड़ा गया। यहां से तितर-बितर हुए लोगों ने फिर भड़कुलवा चौराहे पर प्रदीप का शव रखकर हाइवे पर जाम लगा दिया।
 पुलिस के रुख पर नाराजगी के साथ-साथ लोगों ने हादसे वाली जगह पर ओवरब्रिज बनवाने की मांग भी की। मौके पर पहुंचे एडीएम रामकेवल तिवारी, एएसपी लालसाहब यादव, सीओ विनय सिंह ने लोगों को कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खुलवाया और शव कब्जे में लिया।

दोनों स्थानों पर लगभग दो-दो घंटे जाम से हाइवे पर गाड़ियों की आवाजाही बंद रही। बवाल जैसे माहौल में घिरकर पीएसी की गाड़ी, रोडवेज बसों सहित करीब 150 वाहन तोड़फोड़ की चपेट में आए हैं।
मौका का मुआयना करने बाद एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि उपद्रवियों की तलाश में छापामारी शुरू करके पुलिस ने करीब डेढ़ सौ लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed