फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   girl traficker arrested by police

लड़कियां बेचने वाला गिरोह पकड़ा

Thu, 06 Oct 2016 11:57 PM IST
कुशीनगर/ ब्यूरो
कुशीनगर/ ब्यूरो Updated Thu, 06 Oct 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
girl traficker arrested by police
मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार चार लोगों के बारे में जानकारी देते एसपी दीपक कुमार भट्ट। - फोटो : अमर उजाला
कुशीनगर। पुलिस की सक्रियता से जिले की नाबालिग लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर बेचने वाला गिरोह पकड़ा गया। पुलिस करीब एक महीने से पडरौना से अगवा की गई एक किशोरी की तलाश कर रही थी। सर्विलांस के सहारे पुलिस टीम ने जब किशोरी को खोजा तो बड़े अपराध का पर्दाफाश हो गया।
विज्ञापन

एसपी दीपक कुमार भट्ट ने बृहस्पतिवार को गिरोह के चारों बदमाशों को प्रेस वार्ता में पेश किया। उन्होंने बताया कि पडरौना के एक व्यक्ति ने नौ सितंबर को अपनी 12 वर्षीय पुत्री के अपहरण की सूचना दी थी। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद टीम गठित की और सर्विलांस सेल की मदद से विवेचना में जुट गई।
विज्ञापन

टीम को किशोरी के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के कोहरवलिया गांव में होने की सूचना मिली। जिस पर छह अक्टूबर की सुबह पुलिस ने वहां दबिश दी और किशोरी को बरामद कर लिया। उससे मिली जानकारी के बाद गिरोह के चारों लोग पकड़ लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गैंग बनाकर नाबालिग लड़कियों को बहलाकर उनसे अनैतिक संबंध बनाते थे। उनसे कुछ दिन तक क्षेत्र में ही देह व्यापार कराने के बाद दूसरे प्रांतों में बेच देते हैं।
पकड़े गए आरोपी रामप्रवेश, राजेश चौहान व जवाहिर प्रसाद निवासी जंगल विशुनपुरा, पडरौना कोतवाली और कैलाश चौधरी राजस्थान के सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ का रहने वाला है। पुलिस ने चारों के खिलाफ गैंगेस्टर, बहलाने फुसलाने, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और अनैतिक व्यापार कराने के आरोप में केस दर्ज किया है।

इस गिरफ्तारी में पडरौना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राय साहब यादव, एसआई शिवमनोहर यादव, राजेश कुमार मौर्य, कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, मोहन गुप्ता और सर्विलांस सेल के अमित सिंह शामिल थे। इस सफलता पर एसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed