{"_id":"57570d824f1c1b761f9c5f4e","slug":"four-killed-in-separate-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत
कुशीनगर
Updated Tue, 07 Jun 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
छितौनी बगहां रेल पुल के पास हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड्डा/छितौनी। मंगलवार की रात तकरीबन आठ बजे खड्डा थानाक्षेत्र के छितौनी-बगहां रेल पुल के पास हाइवे पर अलग-अलग सड़क हादसे में एक बालक सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची और घायल को खड्डा सीएचसी भेजी।
खड्डा थाना क्षेत्र के सालिकपुर पुलिस चौकी और हनुमानगंज थानाक्षेत्र के पनियहवा पुलिस चौकी के बीच स्थित छितौनी-बगहां रेलपुल के पास बाइक पर सवार पांच वर्ष के बालक सहित चार लोग बिहार की तरफ जा रहे थे।
उनके पीछे तकरीबन 100 मीटर दूरी पर एक अन्य बाइक सवार भी जा रहा था। रात के तकरीबन आठ बजे पुल के पास तेज रफ्तार में आ रहे किसी वाहन ने पीछे से एक के बाद एक बाइकों में टक्कर मार दिया। इस हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार चार लोगों में पांच वर्ष का बालक, 30 और 35 वर्ष के दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसी बाइक पर सवार 11 वर्ष का एक अन्य बालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
टक्कर इतनी तेज थी कि बाइकों पर सवार सभी लोग इधर-उधर छिटककर दूर जा गिरे थे। दोनों बाइक पर बिहार का नंबर अंकित है। टक्कर की आवाज सुनकर वहां कुछ लोग पहुंच गए और इसकी सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी।
खड्डा थाने की पुलिस और एंबुलेंस पहुंची। पुलिस ने घायल को खड्डा सीएचसी भेजा, जबकि शवों को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने में जुट गई। बताया जा रहा है कि चालकों में किसी ने हेलमेट नहीं पहना था।
इस संबंध में मौके पर पहुंचे एसआई गुरुपाल सिंह का कहना था कि किसी वाहन की चपेट में आने से चारो लोगों की मौत हुई है। घायल को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया है, जबकि मृतकों की पहचान कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि इस घटना में मारे गए लोगों के बिहार का होने का अंदेशा जताया जा रहा है।