फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Four killed in road accidents

सड़क हादसों में चार की मौत, सात घ्ाायल 

Thu, 30 Jun 2016 11:54 PM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Thu, 30 Jun 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Four killed in road accidents
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
 जिले में बृहस्पतिवार को हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हो गए। पहली घटना कसया थानाक्षेत्र के झुंगवा गांव के सामने हुई। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12.30 बजे पटहेरवा थानाक्षेत्र के गांव धनहा निवासी 60 वर्षीय अभिनंदन किशोर राय पुत्र रीखन राय कसया थानाक्षेत्र के गांव परासखाड़ निवासी 40 वर्षीय व्यास दुबे पुत्र श्रीराम विश्वास दुबे के साथ बाइक से गोरखपुर जा रहे थे। जैसे ही झुंगवा गांव के सामने बाइक से हाइवे पार करने लगे कि इसी दौरान कसया की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

चालक ट्रक सड़क किनारे खड़ा कर मौके से भाग गया। मौके पर जुटे लोगों ने घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से कसया सीएचसी भेजवाया। जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद अभिनंदन किशोर राय को मृत घोषित कर दिया। जबकि व्यास दुबे की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर अभिनंदन के पुत्र अरुण राय, नीतिन राय, अमित राय के साथ पत्नी और बेटी सीएचसी कसया पहुंचीं। जहां पर उनका रो-रो कर बुरा हाल था। बताया जा रहा है कि अभिनंदन परिवहन निगम में अनुबंधित बस चलता है। वहीं गंभीर रूप से घायल व्यास दुबे उनके मित्र बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


रामकोला थाना क्षेत्र के पिपरा खुर्द गांव के मंझरिया टोला निवासी मुन्नीलाल प्रसाद (45) बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12.30 बजे बाइक से पडरौना की तरफ जा रहे थे। मिश्रौली बाजार के समीप पीछे से आ रहे चार पहिया वाहन ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों और मिश्रौली पुलिस चौकी के सिपाहियों ने घायल को इलाज के लिए पडरौना भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परंतु मुन्नीलाल की रास्ते में ही मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जवानों ने चार पहिया वाहन को कब्जे में लेने के साथ ही चालक को हिरासत में ले लिया है। कोतवाल श्रीकांत राय का कहना है कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। औपचारिकताएं पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। इस मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि वाहन को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

शाम करीब चार बजे कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के गांव पिपरा जटामपुर के नौका टोला निवासी अंगद यादव (35) पुत्र उदयभान यादव समेत चार लोग एक टेंपो में बैठकर तमकुही की तरफ जा रहे थे। तुर्कपट्टी-तमकुही मार्ग पर बाजार से करीब 200 मीटर आगे स्थित पेट्रोल पंप के पास टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान टेम्पो के नीचे   दबने से अंगद की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि अन्य तीन लोग घायल हो गए। तुर्कपट्टी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ अनिल दूबे ने बताया कि टेंपो को पुलिस ने कब्जे में ले  लिया है। 

रामकोला कस्बे के मथुरा नगर निवासी सुजीत (22) पुत्र फागू, अंबरीष (25) पुत्र रामप्रवेश और इसी कस्बे के निवासी शमशाद (30) बृहस्पतिवार को बाइक से पडरौना आए थे। रात करीब आठ बजे एक ही बाइक से तीनों वापस लौट रहे थे। कहा जा रहा है कि पडरौना कोतवाली क्षेत्र के पटेरहा गांव के पास इनकी बाइक से किसी युवक को हल्की ठोकर लग गई। इसके बाद तीनों बाइक से तेजी से भागे, लेकिन दुर्भाग्यवश आगे जा रही बालू लदी ट्राली से भिड़ गए। 


इस हादसे में सुजीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अंबरीष और शमसाद को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद जुटी भीड़ ने मिश्रौली पुलिस चौकी को सूचना दी। पुलिसवालों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। इस संबंध में मिश्रौली पुलिस चौकी के एसआई महेश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed