फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Four injured in truck collision

ट्रकों की टक्कर में चार घायल

Mon, 16 May 2016 01:04 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Mon, 16 May 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
Four injured in truck collision
तरयासुजान थाना क्षेत्र के बनवरिया गांव के निकट एनएच पर दो ट्रकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। - फोटो : अमर उजाला
तरयासुजान थाना क्षेत्र के बनवरिया गांव के निकट एनएच पर दो ट्रकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में ट्रकों के चालक और हेल्पर सहित चार लोग घायल हो गए। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उनमें एक चालक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। हादसा गलत लेन में चलने की वजह से हुआ।
विज्ञापन


रविवार की शाम माधोपुर मंझरिया के पेट्रोल पंप से डीजल लेकर एक ट्रक चालक गलत लेन में ही जा रहा था। चालक  बनवरिया गांव के निकट एनएच पर बनी क्रॉसिंग को पार कर अपनी लेन की तरफ बढ़ा ही था, तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों ट्रकों के आगे के हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्रक पूरी तरह पीछे मुड़ गया। 
विज्ञापन


इस दुर्घटना में दोनों ट्रकों के चालक व खलासी सहित चार   लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने घायल चालक अश्विनी उम्र 30 वर्ष निवासी कानपुर, आदेश उम्र 18 वर्ष निवासी कानपुर, संतोष उम्र 35 वर्ष निवासी मोतिहारी बिहार और संजय उम्र 25 वर्ष निवासी नरहवा बिहार को एनएचआई के एंबुलेंस से तमकुहीराज सीएचसी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार  के बाद डॉक्टर ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। चालक संतोष की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed