फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fire burns 54 Asiane, child scorching

आग में 54 आशियाने जले, बालक झुलसा

Fri, 08 Apr 2016 11:47 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Fri, 08 Apr 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Fire burns 54 Asiane, child scorching
तमकुहीराज के धुरिया इमिलिया गांव में आग लगने से जले घर। - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। पछुआ हवा के साथ आग ने शुक्रवार को भी जनपद में भीषण तबाही मचाई। जनपद के विभिन्न हिस्सों में लगी आग से 54 लोगों के घर जल गए। आग की लपटों में एक बालक भी झुलस गया। इसके अलावा 13 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल भी राख हो गई। 
विज्ञापन


दुदही प्रतिनिधि के अनुसार बरवापट्टी थानाक्षेत्र के रामपुर बरहन गांव के भवानीपुर टोले में शुक्रवार को दिन के लगभग एक बजे आग लग गई। बबलू मिश्रा के घर के पीछे लगी आग तेज हवा के चलते पूरे टोले में फैल गई। बबलू मिश्रा सहित रामा, गोपाल, अनिरुद्ध, उमाशंकर, अरविंद, ओमप्रकाश, बबलू, बद्री, उमेश, देवकी, मुन्ना, शंकर, ह्रदया, चंदन, उपेंद्र, अरुण, राहुल, लक्ष्मी, सुदामा, रीता देवी, बिंदू देवी, धर्मी देवी, रामाशंकर, सत्यप्रकाश, हरमुन, रामेश्वर, राजेश, दद्दन समेत 32 लोगों की 48 झोपड़ियां जल गईं।
विज्ञापन


तेज हवा और आग की उठती लपटों के आगे किसी की नहीं चली और घरों में रखे सामान भी लोग बाहर नहीं निकाल पाए। काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई। क्षेत्रीय विधायक अजय कुमार लल्लू भी मौके पर पहुंचे थे। इसी दिन विशुनपुरा थाने के बांसगांव रसीद टोले में भी आग लग गई, जिससे क्यामुद्दीन और अली मोहम्मद का घर भी जल गया। तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार सेवरही थानाक्षेत्र के धुरिया इमिलिया गांव में शुक्रवार की सुबह आग लगने से खेदन यादव, प्रदीप यादव, बाबूलाल गुप्ता, प्रभावती देवी के घर जलकर राख हो गए। इस घटना में पांच बकरियां भी जल मरीं। आग की चपेट में आने से संदीप नाम का बालक झुलस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरों में रखे आभूषण, नकदी, बर्तन, कपड़े आदि भी लोग बचा नहीं पाए। राजस्वकर्मियों ने गांव में जाकर क्षति का आंकलन किया। कसया प्रतिनिधि के अनुसार थानाक्षेत्र के परेवाटार गांव में शुक्रवार को दोपहर बाद लगी आग में रामेश्वर सिंह, रमेश सिंह, सेहरा खातून, सत्यनारायण और सुभाष की तीन एकड़ गेहूं की फसल जल गई। गांव के लोगों ने पंपिंगसेट के सहारे किसी तरह आग बुझाई। बसपा नेता राजेश प्रताप राव, जिला पंचायत सदस्य शब्बीर खां तहसीलदार वंदना पांडेय आदि ने अगिभनपीड़ितों को ढांढस बंधाया।

हलका लेखपाल ने क्षति का जायजा लिया। कसया थानाक्षेत्र के ही सबया गांव में शॉर्टसर्किट से लगी आग में करीब छह एकड़ गेहूं की फसल जल गई। दिन के करीब तीन बजे तार टूटकर गेहूं के खेत में गिर गया था, जिससे आग लग गई। आग से किसान अरविंद सिंह, राजेंद्र सिंह, सच्चिदानंद, प्रदीप सिंह, अहमद, खुर्शीद, बिग्गू आदि की फसल जल गई।


फाजिलनगर प्रतिनिधि के अनुसार पटहेरवा थानाक्षेत्र के तरुअनवा गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में करीब चार एकड़ गेहूं की फसल जल गई। विश्वंभर, संजय, विकास, सुधाकर, गिरजानंद, विजयनाथ, रामअधार, नागेंद्र, अनिल, ओमप्रकाश, लल्लन प्रसाद सहित कई किसानों की फसल जल गई। अगिभनशमन दस्ता सूचना देने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंचा। हलका लेखपाल सुदर्शन प्रसाद ने क्षति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed