फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   electrcian died by current

करंट लगने से बिजली मिस्त्री की मौत

Wed, 05 Oct 2016 11:27 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Wed, 05 Oct 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
पडरौना। मंगलवार की देर रात शहर में फाल्ट ठीक कर रहे बिजली मिस्त्री की करंट लगने से मौत हो गई। इस हादसे से दु:खी बिजली कर्मचारियों ने बुधवार को कार्य नहीं किया। दोपहर बाद शहर की विद्युत आपूर्ति भी ठप हो गई।
विज्ञापन

शहर से सटे जंगल चौरिया निवासी राकेश यादव पडरौना विद्युत उपकेंद्र में प्राइवेट लाइनमैन के तौर पर कार्य कर रहा था। मंगलवार की रात करीब 11 बजे यूएनपीजी कालेज के पास एलटी लाइन टूटकर गिर गई थी। शिट्डाऊन लेकर राकेश फाल्ट ठीक करने पहुंचा। कहा जा रहा है कि तार जोड़ने के दौरान अचानक सप्लाई शुरू होने से राकेश की वहीं मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही उपकेंद्र में हड़कंप मच गया। तमाम लोग मौके पर पहुंचे। सुबह शव का पंचनामा बनवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस बिजली मिस्त्री के भाई की भी चार साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे से दु:खी अन्य विद्युत कर्मियों ने बुधवार को कार्य नहीं किया। लोकल फाल्ट व अन्य दिक्कतों के चलते दोपहर बाद आपूर्ति ठप हो गई। देर शाम तक भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed