{"_id":"5b0850314f1c1bab6e8b4914","slug":"cycle-driver-death-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आए साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की चपेट में आए साइकिल सवार की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
Updated Fri, 25 May 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत के बाद जुटी भीड़ ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेबुआ रायगंज। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के गोमती नगर चौराहे के समीप एनएच-28 बी पर पडरौना की तरफ से गिट्टी लेकर आ रहे एक ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक और खलासी गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकले। घटना की जानकारी होने पर पहुंचे लोगों ने एनएच-28 बी जाम लगा दिया। सूचना पाकर पहुंचे एसओ ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के सरपतही खुर्द निवासी पारस गिरी शुक्रवार की सुबह भुजौली शुक्ल चौराहे पर सीमेंट लेने गए थे। लौटते वक्त एनएच-28 बी सरपतही बाड़ी पुल के समीप पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। पहियों के नीचे आए पारस की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही गांव के लोग मौके पर पहुंच गए और सड़क जाम कर कार्रवाई की मांग करने लगे। घटना के तत्काल बाद चालक और खलासी गाड़ी छोड़कर भाग गए थे। हादसा व सड़क जाम की सूचना पर पहुंचे एसओ निर्भय नारायण सिंह ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खत्म कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस संबंध में एसओ ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर मालिक की तलाशी की जा रही है। अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।