{"_id":"572b872c4f1c1b4c625cd17b","slug":"current-seemingly-a-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से एक की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट लगने से एक की मौत
कुशीनगर
Updated Thu, 05 May 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
बिजली परियोजना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटवा बाजार (ब्यूरो)। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के गड़हिया बसंतपुर में एक व्यक्ति के घर हैंडपंप की बोरिंग के दौरान पाइप निकालते समय बिजली के तार में छू गया। पाइप में करंट उतरने से बोरिंग कर रहा 45 वर्षीय रामपुर बांगर निवासी मिस्त्री दिवाकर गंभीर रूप से झुलस गया। लोग उसे नेबुआ नौरंगिया सीएचसी ले गए।
जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के रामपुर बांगर निवासी 45 वर्षीय दिवाकर पुत्र शारदा गड़हिया बसंतपुर में छोटेलाल के घर हैंडपंप बोरिंग कर रहे थे। बोरिंग करने के बाद घर जाने के लिए पाइप को निकाल रहे थे कि उसी दौरान पाइप ऊपर बिजली के तार से छू गया। इससे वह पाइप में करंट आ गया और वह गंभीर रूप से झुलस गए।
आननफानन में लोग नेबुआ नौरंगिया अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने दिवाकर को मृत घोषित कर दिया। करंट से मौत होने की जानकारी मिलने पर थाने की पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी शैलेश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
इस संबंध में विद्युत विभाग के एसडीओ संतोष त्रिपाठी का कहना था कि घटना की जानकारी उन्हें है। इसमें विभाग का कोई दोष नहीं है। जहां हाईटेंशन तार गुजर रहा हो, वहां लोगों को खुद भी सावधानी बरतनी चाहिए।