फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Cricket on the controversy moved stones, PAC deployed

क्रिकेट में विवाद पर ईंट-पत्थर चले, पीएसी तैनात

Fri, 06 May 2016 11:47 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Fri, 06 May 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Cricket on the controversy moved stones, PAC deployed
बल्लेबाजी करता हुआ अम‌िर हुसैन लोन - फोटो : सोशल मीड‌िया
पडरौना। कोतवाली क्षेत्र के सिधुआं बाजार में क्रिकेट खेलने को लेकर शुक्रवार को बच्चों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। यह मारपीट सिधुआं बाजार और मोहनपट्टी गांव के बच्चों में शुरू हुई। उसके बाद बच्चों के समर्थन में उनके अभिभावक और गांव के लोग पहुंच गए। दोनों पक्षों में जमकर्र इंट-पत्थर चला। इसमें चार लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन



पडरौना कोतवाली के एसएसआई ने मौके पर पहुंचकर विवाद शांत कराया। घटनास्थल पर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात कर दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि सिधुआं बाजार में वहां के कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे, तभी मोहनपट्टी गांव के भी लड़के पहुंच गए। दोनों तरफ के बच्चों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ और फिर मारपीट हो गई।
विज्ञापन


इसकी सूचना मिलने पर दोनों पक्षों की तरफ से अभिभावक और गांव के लोग भी सिधुआं बाजार में पहुंच गए, जहां उनके बीर्च इंट-पत्थर भी चले। मौके पर पहुंचे पडरौना कोतवाली के एसएसआई रमेश यादव ने दोनों पक्षों में समझाकर शांत कराया। मारपीट में चार लोगों को चोटें आई थीं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



एहतियात के तौर पर घटनास्थल पर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात कर दिए गए। पडरौना के कोतवाली प्रभारी श्रीकांत राय का कहना था कि क्रिकेट खेलने को लेकर मारपीट हुई थी। उसके बाद मोहनपट्टी गांव के लोग वहां मारपीट करने पहुंच गए। घायल चार लोगों को जिला अस्पताल भेज दिया गया है। उनका कहना था कि अभी इस मामले में किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed