{"_id":"58751f8e4f1c1b1629ba9cab","slug":"cinema-hall-owner-wife-murder-in-kasya","type":"story","status":"publish","title_hn":"कसया में सिनेमा हॉल मालिक की पत्नी की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कसया में सिनेमा हॉल मालिक की पत्नी की हत्या
कुशीनगर/ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
बबीता तुलस्यान (फाइल फाेटाे)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसया (कुशीनगर)। सपहा रोड स्थित सिनेमा हॉल के मालिक की पत्नी का शव मंगलवार शाम को हॉल के अंदर खून से लथपथ मिला। मौके से लोहे की रॉड व किसी पुरुष की जैकेट भी मिली है। सिर पर वार होने से महिला का सिर फट गया था। पुलिस हत्या के कारणों की छानबीन में जुटी है। घटना को पारिवारिक विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।
सपहा रोड स्थित लक्ष्मी टॉकीज करीब एक साल से बंद चल रही है। सिनेमा हॉल मालिक पवन तुलस्यान का परिवार पीछे बने आवास में रहता है। मंगलवार की शाम करीब पांच बजे परिवार की लड़की घर के बाहर आकर मदद के लिए चिल्लाने लगी।
लोग दौड़कर पहुंचे तो हॉल के अंदर पवन की पत्नी बबीता तुलस्यान (45) का लहुलुहान शव पड़ा था। घटना की सूचना पर कसया पुलिस डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद एसपी राजू बाबू सिंह, एएसपी लाल साहब यादव व सीओ कसया राघवेंद्र चतुर्वेदी भी घटनास्थल पर पहुंचे। एएसपी ने कहा कि अभी घटना की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
सिनेमा हॉल में हत्या की खबर से मची सनसनी
मंगलवार की शाम अचानक लक्ष्मी टॉकीज के मालिक के पत्नी की हत्या की खबर से सनसनी फैल गई। तमाम लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। करीब एक साल से बंद चल रहे सिनेमा हॉल की जगह जल्दी ही सिटी मॉल बनवाने की चर्चा चल रही थी। लोगाें को अचानक हुई घटना की वजह नहीं समझ में आ रही थी।
सपहां रोड स्थित लक्ष्मी टॉकीज बहुत पुराना है। समय के साथ टॉकीज से आर्थिक आय कम हुई तो मालिक ने परिसर में दुकानें बनवाकर किराए पर दे दीं। लगातार घाटे में चल रहे सिनेमा हॉल को करीब एक साल पहले बंद कर दिया गया। बीतों कुछ दिनों से इसे तोड़वाकर सिटी मॉल बनवाने की चर्चा चल रही थी।
कहा जा रहा है कि कुछ दुकानदारों को भी जगह खाली करने के लिए कहा गया था। मंगलवार की शाम को अचानक इसके मालिक पवन तुलस्यान की पत्नी बबिता तुलस्यान के हत्या की खबर से लोग आवाक रह गए।
कस्बे के चर्चित लोगों में शामिल इस परिवार में ऐसी घटना की खबर सुनकर तमाम लोग घटना स्थल पर पहुंचे। हालांकि देर शाम तक भी घटना की वजह साफ नहीं हो पा रही थी। मामले की छानबीन के लिए मौके पर पहुंचे सीओ कसया राघवेंद्र चतुर्वेदी के अनुसार सिनेमा हॉल मालिक की लड़की ने बताया कि उसके पापा पान खाने के लिए बाहर निकले, तभी घटना हुई। सीओ के अनुसार इस घटना में इर्द-गिर्द के लोगों के ही शामिल होने का अंदेशा है। पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। जल्दी ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।