{"_id":"579ce9594f1c1bab0b21e27f","slug":"cbi-arested-three-persons","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल पर हुई बातचीत के बाद पहुंची थी सीबीआई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल पर हुई बातचीत के बाद पहुंची थी सीबीआई
kushinagar
Updated Sat, 30 Jul 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसया/रामकोला। पोस्ट मास्टर की नौकरी दिलाने के नाम पर मांगी गई रिश्वत की जांच करने पहुंची सीबीआई टीम ने कसया और रामकोला थाना क्षेत्र से जिन लोगों को पकड़ा है, उनकी पुष्टि के लिए पहले मोबाइल पर बात हुई थी। टीम ने शिकायत की पुष्टि के बाद ही आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की।
शुक्रवार की देर शाम सीबीआई की टीम ने डाकघर उपमंडल कसया में उप निरीक्षक डाकघर के पद कार्यरत जयचंद मौर्य, रामपुर बगहा में कार्यरत राजू तिवारी और डाक सर्वेक्षक के पद पर कार्यरत रणवीर सिंह को रिश्वत लेने और नौकरी के नाम पर धन उगाही के आरोप में गिरफ्तार किया था। टीम तीन आरोपियों को पूछताछ और अन्य कार्रवाई के लिए साथ लेकर लखनऊ चली गई। डाकघर सूत्रों के मुताबिक इन तीनों आरोपियों पर नौकरी देने के नाम पर लोगों से रिश्वत लेने की शिकायत हुई थी। सीबीआई टीम ने लखनऊ से ही किसी व्यक्ति से उप निरीक्षक के मोबाइल पर फोन कराकर इस मामले में बात की थी। रुपये कितने और कहां देने हैं, यह भी पूछा गया था। इसके बाद ही सीबीआई टीम ने देर रात तीनों आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की। पकड़े गए आरोपियों के घरों की भी तलाशी ली गई। इस संबंध में सहायक डाक अधीक्षक देवरिया वीरेंद्र कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में है। आरोपी कर्मचारियों के विरुद्ध विभाग की तरफ से भी अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।