फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   case on 50 nominated 200 unknown

50 नामजद, 200 अज्ञात पर केस

Sat, 29 Oct 2016 11:12 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Sat, 29 Oct 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
case on 50 nominated 200 unknown
अपराध - फोटो : santosh verma
खड्डा। कस्बे के जटाशंकर पोखरे पर भगवान शिव की मूर्ति स्थापना को लेकर शुक्रवार को हुए लाठीचार्ज और पथराव के मामले में पुलिस ने एसओ की तहरीर पर खड्ड की नगर पंचायत अध्यक्ष, उनके पति राजू तुलस्यान और पुत्र अंकुर सहित 50 नामजद और 200 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। इन पर जानलेवा हमला सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज हुआ है। राजू तुलस्यान और अंकुर सहित नौ लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। एहतियात के तौर पर खड्डा में जगह-जगह पुलिस और पीएसी के जवान तैनात कर दिए गए हैं। शनिवार को कस्बे में स्थिति सामान्य रही।
विज्ञापन

जटाशंकर पोखरे पर शिव प्रतिमा स्थापित करने को लेकर चल रहा विवाद शुक्रवार को धरना के चौथे दिन बवाल में तब्दील हो गया, जब पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया था। जवाब में प्रदर्शनकारियों ने भी पुलिस पर पथराव कर दिया था। तीन घंटे तक पुलिस और प्रदर्शनकारियों में संघर्ष चलता रहा। इसमें सीओ खड्डा रामबहादुर सिंह, एसओ खड्डा श्रीप्रकाश यादव और एसओ हनुमानगंज सौदागर राय सहित चार पुलिसकर्मी घायल हुए थे। प्रदर्शनकारियों में राजू तुलस्यान और अन्य लोगों को भी चोटें आई थीं। 
विज्ञापन

रात में डीएम शम्भु कुमार और एसपी भारत सिंह यादव ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। उसके बाद एसओ खड्डा की तहरीर पर पुलिस ने नगर पंचायत अध्यक्ष शारदा तुलस्यान, उनके पति राजू तुलस्यान, पुत्र अंकुर तुलस्यान सहित 50 नामजद और 200 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस पर हमला करने, पत्थरबाजी, धार्मिक भावनाओं को भड़काने, 7 क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने राजू तुलस्यान, अंकुर तुलस्यान, भोलू, उपेंद्र राय, मोहित पासवान, सतीश कुमार गुप्ता, धुप्पन, सनातन और आमिर सहित कुल नौ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस ने पूरी रात दबिश दी। गिरफ्तारी के भय से कई युवक घर छोड़कर भाग गए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। एहतियातन खड्डा कस्बे के प्रमुख चौराहों पर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात कर दिए गए हैं। चेयरमैन के सिनेमाहाल परिसर में रखी गई शिव प्रतिमा की सुरक्षा के लिए भी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में खड्डा के एसओ श्रीप्रकाश यादव का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर नौ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। कुल 50 नामजद और 200 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। उपद्रवियों की तलाश की जा रही है। उनका कहना था कि किसी भी निर्दोष के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की जाएगी।


अफसरों से मिला भाजपा और हियुवा का प्रतिनिधि मंडल
खड्डा। शुक्रवार को खड्डा कस्बे में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुए संघर्ष के मामले में भाजपा और हियुवा का एक प्रतिनिधिमंडल थाने पहुंचा। इन लोगों ने एसडीएम और सीओ से मिलकर घटना पर दु:ख जताया। इन लोगों ने किसी भी निर्दोष का उत्पीड़न न किए जाने तथा विधिक तरीके से शिव मूर्ति स्थापित कराने की मांग की। भाजपा नेता डॉ. निलेश मिश्र, हियुवा के जिला प्रभारी अजय गोविंद राव शिशु, विवेकानंद पांडेय, आलोक तिवारी, अमर जायसवाल, उग्रसेन, भोला यादव, राजू गुप्ता आदि शनिवार को खड्डा थाने पहुंचे। इनकी मांग थी कि त्योहार के समय अनावश्यक रूप से दबिश न दी जाए। दीपावली और छठ को देखते हुए पोखरे पर पूर्व की भांति सभी तैयारी पूरी करा ली जाए, जिससे छठ व्रत करने वाली महिलाओं और अन्य लोगों को कोई तकलीफ न हो। इन लोगों की यह भी मांग थी कि पूरी सत्यता जांचने के बाद ही गिरफ्तारी की जाए। दोनों अफसरों ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि किसी निर्दोष पर कार्रवाई नहीं होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed