{"_id":"580cf4344f1c1bce75bc1cc5","slug":"case-on-24-named-100-unnamed","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान सहित 24 नामजद, 100 अज्ञात पर केस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान सहित 24 नामजद, 100 अज्ञात पर केस
kushinagar
Updated Sun, 23 Oct 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
खड्डा। सड़क पर शव रखकर जाम करने और पुलिस का पुतला जलाने के मामले में बहोरछपरा गांव के ग्राम प्रधान सहित 24 नामजद और 100 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध खड्डा थाने की पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई खड्डा के एसओ की तहरीर पर हुई है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है, जबकि जयप्रकाश की हत्या के मामले में भी महिला सहित चार लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। शनिवार को बहोरछपरा के लोगों ने गांव के युवक की हत्या कर शव फेंके जाने पर पुलिस के खिलाफ खड्डा-पडरौना मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया था। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर प्रदर्शन कर रहे लोग शव को सड़क पर रखकर जाम लगाए हुए थे। प्रदर्शनकारियों ने खड्डा थाने के एक दरोगा का प्रतीकात्मक पुतला जलाया तो एक अन्य दरोगा को उल्टे पांव वहां से भागने पर विवश कर दिया था। इतना ही नहीं उन्हाेंने पुलिस के क्रियाकलाप पर सवाल उठाते हुए नारेबाजी भी की थी। धरने के दौरान पहुंचे खड्डा विधायक विजय दुबे और हियुवा नेता कुणाल राव कीपहल और एसओ के आश्वासन के बाद गांववालों ने जाम समाप्त किया था। उसके बाद पुलिस ने प्रदर्शन में शामिल लोगों को चिह्नित कर रविवार को ग्राम प्रधान दीपक गुप्ता सहित 24 नामजद व 100 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। युवक जय प्रकाश की मौत की बाबत भेड़ी जंगल गांव की एक महिला सहित चार के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस जुटी है। इस संबंध में एसओ श्रीप्रकाश यादव का कहना है कि सड़क जाम करने वालों के विरुद्ध बलवा, हंगामा, सरकारी कार्य में बाधा, गाली गलौज आदि गंभीर धाराओं सहित सात सीएलए व यूपी प्राविसियल स्पेशल पावर एक्ट 1932 की धारा छह के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। हत्या में नामित लोगों सहित सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन