फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   case filed on five people against rape and murder attempt

पांच पर बलात्कार व हत्या के प्रयास का केस दर्ज

Tue, 24 Jan 2017 11:24 PM IST
कुशीनगर/ ब्यूरो
कुशीनगर/ ब्यूरो Updated Tue, 24 Jan 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
case filed on five people against rape and murder attempt
rape case
दुदही। सोमवार की रात विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में नित्यक्रिया के लिए खेत की तरफ गई महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध बलात्कार व हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। नामजद चार आरोपियों को पकड़कर पुलिस पूछताछ कर रही है। जिला अस्पताल से इलाज के बाद महिला को घर भेज दिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को महिला से घटना के संबंध में अन्य  जानकारी ली। सोमवार की रात करीब 35 वर्षीय महिला नित्यक्रिया के लिए खेत की तरफ गई थी। काफी देर बाद भी घर नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू की। महिला एक खेत में गंभीर हालत में पड़ी थी। दुदही सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया था। महिला के घरवालों ने गैंगरेप का आरोप लगाया था। रात में ही पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की थी। जिला अस्पताल में इलाज के बाद महिला की हालत में कुछ सुधार हुआ तो मंगलवार की सुबह वापस घर आई। विशुनपुरा पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर गांव के चार नामजद व एक अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध दुष्कर्म और हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। पुलिस इस मामले में चार लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन



किशोरी की हत्या मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गांव चाफ के कोइरी टोला में छेड़खानी का विरोध करने पर दिन दहाड़े किशोरी की गला रेतकर हत्या के मामले में मंगलवार को पुलिस ने तीन और अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले का मुख्य आरोपी अभी भी पकड़ से बाहर है। बीते 20 जनवरी को मनबढ़ों ने दुकान से खींचकर एक किशोरी से छेड़खानी किया था। विरोध करने पर किशोरी की वहीं गला रेतकर हत्या कर दी गई। इस मामले में मुकामी पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध हत्या व एससी-एसटी एक्ट का अभियोग दर्ज किया था। इसी मामले में खुर्शेद नाम के एक आरोपी को पुलिस ने तीसरे दिन ही गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को तीन अन्य आरोपियों खुशबुन नेशा पत्नी रफीक, मरियम पत्नी अजीज और ईशू मियां पुत्र गुमानी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मुख्य आरोपी सहाबुद्दीन अभी भी गिरफ्तार नहीं हो पाया है। एसओ शिव मनोहर यादव ने बताया कि पुलिस प्रयासरत है, जल्दी ही मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed