फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Businessman's murder revealed

व्यवसायी की हत्या का खुलासा

Fri, 08 Jan 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Fri, 08 Jan 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
पडरौना। तरयासुजान थानाक्षेत्र के तमकुहीराज में छह नवंबर की रात में हुई हत्या का पुलिस ने शुक्रवार को पर्दाफाश करने का दावा किया। इस मामले में पुलिस ने एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

इनकी निशानदेही पर छह मोबाइल और व्यवसायी का आधारकार्ड समेत अन्य सामान बरामद हुए। एसपी ने घटना का खुलासा करने वाली पुलिस और सर्विलांस टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की।
विज्ञापन

एसपी अतुल शर्मा ने पुलिस लाइंस में बताया कि बिहार के गोपालगंज जिले के मीरगंज कस्बे के रहने वाले अमरनाथ केसरी की हत्या एक महिला पर गलत निगाह रखने की वजह से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्यारोपी मोहन सोनी और मुस्कान उर्फ शकुंतला शुक्रवार को तमकुहीराज में ओवरब्रिज के पास गिरफ्तार कर लिए गए। पुलिस के मुताबिक अमरनाथ मीरगंज कस्बे में मोबाइल की दुकान किए थे और हत्यारोपी कस्बे में ही किराए के कमरे में रहते थे।
दोनों युवकों में दोस्ती होने के कारण अमरनाथ का भी वहां आना-जाना था। मुस्कान उर्फ शकुंतला नाम की महिला पर गलत निगाह रखने के कारण दोनों ने हत्या की योजना बनाई। 
एसपी ने बताया कि अमरनाथ को दोनों आरोपी पांच नवंबर को दुकान से अपने कमरे पर ले गए, जहां चाय में नींद की गोलियां मिलाकर पिला दिए।
 उसके बाद अमरनाथ को उनकी बाइक पर ही लादकर तमकुहीराज लेकर चले आए और हाइवे के बगल में हत्या कर बांस की फट्टी से बनी एक दुकान में फेंककर चले गए। उसके बाद अमरनाथ की दुकान का ताला खोलकर मोबाइल और अन्य सामान निकाल ले गए।

बाइक को लतवा बाजार के पास बड़ी नहर में गिरा दिया था।
हत्यारोपियों की निशानदेही पर एक चाकू, एक जोड़ी चप्पल, अमरनाथ का आधार कार्ड और छह मोबाइल बरामद हुआ। एसपी ने बताया कि इस वर्कआउट में प्रभारी निरीक्षक सुजीत राय, उप निरीक्षक ब्रजेंद्र पटेल, कांस्टेबल रणजीत कुमार सिंह, कृष्ण कुमार राय, हरेराम यादव, महिला कांस्टेबल चंद्रप्रभा वर्मा, सर्विलांस सेल के कांस्टेबल अमित सिंह और चंद्रभान का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed