फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Burning roof crushed in woman's death

जलते छप्पर में दबने से महिला की मौत

Thu, 21 Apr 2016 10:52 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Thu, 21 Apr 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
Burning roof crushed in woman's death
मुंडेरा में महिला की मौत के बाद शोकाकुल परिवार के लोग। - फोटो : अमर उजाला
जलते छप्पर में दबने से महिला की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फाजिलनगर। क्षेत्र के दो गांवों में लगी आग में दस झोपड़ियां जल गईं। घर से सामान निकालने की कोशिश में एक महिला के ऊपर ही जलता हुआ छप्पर गिर पड़ा, जिसमें दबने से उसकी मौत हो गई। कई मवेशी भी जल मरे।

क्षेत्रीय विधायक और नायब तहसीलदार सहित कई लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को ढांढस बंधाया। कुचिया मठिया गांव की निवासी रेशमा खातून के घर में बृहस्पतिवार को दिन के लगभग दो बजे आग लग गई। आग घूरे से लगना बताई जा रही है।
विज्ञापन


देखते ही देखते आग ने हसनैन, महबूब और सिकंदर अंसारी के घरों को भी अपनी जद में ले लिया। गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पंपिंगसेट चलाकर आग बुझाई गई। हलका लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आंकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को ही शाम के तकरीबन चार बजे मुंडेरा गांव में भी आग लग गई। आग सबसे पहले सुखल प्रसाद के घर में लगी और एक-एक कर सुखल, नगीना, चुनर, रामकिशुन और वशिष्ठ पांडेय के घरों को जला डाला। घर में आग लग जाने के कारण सुखल की 65 वर्षीय पत्नी सजनी अपनी लकड़ी के बक्से से सामान निकालने लगीं। तभी जलता हुआ छप्पर उनके ऊपर गिर गया, जिसमें दबने से उनकी मौत हो गई।


इस घटना में रामकिशुन की पांच बकरियां तथा नगीना की एक गाय और उसकी बछिया जल मरी। आग बुझाने के लिए अगिभनशमन दस्ता भी पहुंचा। कसया की नायब तहसीलदार प्रीती सिंह, एसओ पटहेरवा जितेंद्र यादव, क्षेत्रीय विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, बसपा नेता रिजवान अंसारी सहित कई लोगों ने अगिभनपीड़ितों से मिलकर ढांढस बंधाया और मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed